
मधुबन में आग से जलकर 6 घर हुए राख
मोतिहारी
विजय कुमार शर्मा
मधुबन में आग से जलकर 6 घर हुए राख। लाखों रूपए की मूल्य की संपत्ति को पहुंची क्षति। मधुबन अंचल की सवंगिया पंचायत के माड़ीपुर माल ग्राम में शुक्रवार की दोपहर में आग लगने से 6 लोगों के घर जलकर राख हो गये। इस घटना में करीब 10 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुखिया भाग्यवती देवी ने बताया कि घटना में राम एकबाल सहनी,हरेंद्र सहनी,रंजीत सहनी, बिगन महतो,रामप्रवेश महतो तथा लाछु स्हनी के घर जलकर राख हो गए हैं।। घटना में हरेन्द्र सहनी का टेंपो तथा रंजीत सहनी की बाइक जलकर नष्ट हो गई है। अगलगी में पीड़ितों का वस्त्र, फर्नीचर,आभूषण आदि जलकर राख हो गया है। अग्निशामक गाड़ी तथा ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया है। घटना के समय अधिकांश ग्रामीण खेतों में दलहन और तिलहन फसल को इकट्ठा करने के लिए गए थे। पीड़ितों के परिवार समक्ष भोजन, वस्त्र तथा आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
0 Response to "मधुबन में आग से जलकर 6 घर हुए राख"
एक टिप्पणी भेजें