
बीडीओ ने किया जनवितरण दुकान की जाँच
हिरणपुर (पाकुड़):
बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने बुधवार को डांगापाड़ा में प्रिया एसएचजी जनवितरण दुकान की जांच की। जाँच के क्रम में दुकान की संचालिका मीता दास से राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद दुकान के आवंटन व वितरण पंजी का अवलोकन किया। साथ ही स्टॉक की जायजा लिया।
उधर डांगापाड़ा में संचालित दीदी किचन का भी अवलोकन किया। जहाँ भोजन व्यवस्था , सफाई आदि का जायजा लिया। बीडीओ ने निर्देश देते हुए बताया कि गरीबो को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए। इसमे मेन्यू अनुरूप भोजन दे। भोजन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाय। इसके बाद बीडीओ ने अन्य कई डीलर व दीदी किचेन का जायजा लिया।
बीडीओ ने बताया कि इस लॉक डाउन में गरीबो के बीच ससमय राशन पहुँचे व गरीबो को भोजन मिले। इसके लिए विशेष रूप से निगरानी की जा रही है। वही लॉक डाउन की स्थिति की भी जायजा लिया जा रहा है।
0 Response to "बीडीओ ने किया जनवितरण दुकान की जाँच"
एक टिप्पणी भेजें