-->
भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर 73 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर 73 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वाल्मीकिनगर - प,च,

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर 73 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

वैश्विक महामारी के चलते लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह महाआरती संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद  द्वारा संपादित कराई गई।संस्थान से जुड़े भारत नेपाल के लोग शाम 7:00 बजे अपने घरों में रहकर नारायणी गंडकी का ध्यान, शालिग्राम देवता की पूजा और महाआरती किए। स्वरांजलि सेवा संस्थान के भक्तों द्वारा महा आरती करके पूरे विश्व से कोरोना के खात्मे की कामना की गई।  यह एकल आरती कार्यक्रम गौतम बुद्ध के जीवन वृत्त , एवम् कोविड 19 पर केंद्रित थी।वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से भक्तों को उबारने की प्रार्थना की गई। स्वरांजलि सेवा संस्थान की अध्यक्ष अंजु देवी ने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है । वर्तमान समय में हमें घरों में रहकर ही पूजा करनी चाहिए ।समाजसेवी व गायक   संगीत आनंद ने कहा कि प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जन जागरूकता पैदा करने हेतु यह महाआरती की जाती है। संस्था के संस्थपक डी. आनंद ने कहा कि  विगत 8 वर्षों से   घूम घूम कर बेघर - बेसहारे दिव्यांगों को निशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है। मानवीय संवेदनाओं को समझना ही धर्म और भक्ति है ।भावना शून्य इंसान धार्मिक और श्रद्धालु हो ही नहीं सकता। वैश्विक महामारी के इस दौर में हमें बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सरकारी निर्देशों का पालन करना ही हमारा कर्तव्य और धर्म है। जब तक देश का माहौल सामान्य नहीं हो जाता है, तब तक संस्था के सामाजिक और धार्मिक आयोजन एकल रूप में तथा सोशल डिस्टेंसिंग के दायरे में ही  किए जाएंगे।कोटिहोम आश्रम नेपाल के पीठाधीश्वर संत गुरु वशिष्ट जी महाराज, अश्वमेध पीठाधीश्वर स्वामी उपेंद्र पाराशर जी महाराज, मुक्तिनाथ धाम नेपाल के श्री लोक आनंद स्वामी जी महाराज,  मां सप्त चंडी ट्रस्ट के अध्यक्ष बालक दास बाबा जी महाराज , आदि संतों नेअपने अपने आश्रम में महा आरती की मासिक परंपरा का निर्वाह किया । उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय  भजन गायक अमित अंजन,  शंकर वाटिका के धर्मेन्द्र गुप्ता, शिक्षाविद राधेश्याम पांडे ,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी विनोद मद्धेशिया, व्याख्याता आशुतोष मिश्रा, अजय भक्त, होम लाल प्रसाद,  थरुहट के गायक कार्तिक कुमार काजी, राजेश यादव, लेखक दिनेश मुखिया ,गायक प्रभात रंजन, नवरत्न प्रसाद, ,एडिटर स्वरांजलि सरगम, गायिका आशा साहू, कुमारी संगीता,  शिवचंद्र शर्मा ,एवम् एस. एन. सौरभ, द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते  हुए अपने अपने घरों में  रहकर समयानुसार  महाआरती के दीप जलाए गए।

0 Response to "भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में वैशाख पूर्णिमा एवं बुद्ध जयंती के अवसर पर 73 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4