-->
झारखंड : कोरोना जांच के लिए रांची समेत 10 जिलों में सीरो सर्वे शुरू

झारखंड : कोरोना जांच के लिए रांची समेत 10 जिलों में सीरो सर्वे शुरू

राज्य में कोरोना के संक्रमण का ट्रेंड समझने के लिए आईसीएमआर ने राज्य के 10 जिलों में सीरो सर्वे शुरू कर दिया है। इसके तहत बिना लक्षण वाले वैसे मरीजों की पहचान की जाएगी जिन्हें संक्रमण तो हुआ लेकिन प्रतिरोधक क्षमता के कारण वह ठीक हो गए। यह सर्वे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, दुमका, गढ़वा और पलामू में हो रहा है। आईसीएमआर (सीरो सर्वेक्षण) के नोडल अफसर डॉ अनिंदया मित्रा ने बताया कि इसके तहत प्रेस, पुलिस, बैंक, जेल, कुरियर, फूड होम डिलिवरी के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के सैंपंल लिए जाएंगे। इसका एलाईजा टेस्ट होगा। फिर रिजल्ट का विश्लेषण करने के बाद लाइन ऑफ एक्शन तय किए जाएंगे। 
पांच जिलों सैंपल कलेक्शन का काम पूरा : डॉ मित्रा ने बताया कि 10 जिलों में से पांच जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, गढ़वा व खूंटी में सैंपल कलेक्शन का काम पूरा हो चुका है। सैंपल आईसीएमआर, भुवनेश्वर भेज दिया गया है। शेष पांच  जिलों में कलेक्शन का काम शुरू कर दिया गया है।
हर जिले के हर क्लस्टर से 40 सैंपल लिए जाएंगे : चयनित जिलों से छह-छह क्लस्टर में 40-40 सैंपल, यानी हर जिले से 240 सैंपल लिए जाएंगे। आईसीएमआर द्वारा निर्धारित हर कार्यक्षत्र के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
क्या है सीरो सर्वेक्षण : डॉ मित्रा ने बताया कि इसके समाज के हर समूह के लोगों के ब्लड सैंपल की जांच कर शरीर के प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाया जाएगा। जिससे बिना लक्षण वाले वैसे मरीजों की पहचान हो सकेगी, जिन्हें संक्रमण हुआ तो था लेकिन प्रतिरोध क्षमता के कारण वह ठीक हो गए। 
झारखंड में कहां- कहां हो रहा सर्वेक्षण
रांची :  वार्ड संख्या- 4,13, 22, 23, 25,33
धनबाद : वार्ड संख्या - 9,10, 21, 29,38,46
हजारीबाग : वार्ड संख्या - 4,9,15,20, 26,30
गढ़वा : फरदिया, उरसुगी, बीरबांधा, सगमा, बिरबल, काथरकलां
खूंटी :  बारूडीह, कालामाटी, जिअरपा, तोंबा, बलांकेल, खटंगा
बोकारो : वार्ड संख्या - 4,9,13, 18, 24,28
दुमका : पटसार, बनवारा, राजासेमरिया, दनरो, अमरपुर, धावा
पलामू : बरांव, रब्दा, नेउरा, पिपरा, सरईया, मधुबाना
पूर्वी सिंहभूम : देवगढ़, जोजोबेरा, बारा गाविंदपुर, बाराकंजिया, भागाबांदी, डुमरिया
पश्चिमी सिंहभूम : हथिया, असंतालिया, गुलकेरा, आनंदपुर, बिंजू व झरबेरा

0 Response to "झारखंड : कोरोना जांच के लिए रांची समेत 10 जिलों में सीरो सर्वे शुरू"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4