-->
अपनी मांगों के समर्थन में निकला सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा की रैली।

अपनी मांगों के समर्थन में निकला सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा की रैली।

आज दिनांक 15/06/2022  को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा की एक रैली निकला। मौसम खराब होने के बावजूद भी महिलाओं का भीड़ अधिक था। सभी लोग अपनी मांगों के समर्थन में अपना नारा लगा रहे थे। लोगो में आक्रोश देखा गया, रैली बिरसा समिति मैदान से चलकर एफसीआई  और hurl के मुख्य गेट में जाकर सभा में तब्दील हुआ। हाथ में तख्ती और ढोल नगाड़े के साथ लोग घर से निकले थे। बैठक की अध्यक्षता भोला रजवार, एवं संचालन पूरन सिंह ने किया। प्रबंधन को मांग पत्र में बात चीत के लिए 30 दिनों का अल्टिमेटम दिया गया, अन्यथा मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके पहले भी विस्थापित वंशजों के द्वारा चार बार मांग पत्र सोपा गया, प्रबंधन अंचल अधिकारी द्वारा दिया गया पत्र का भी अभी तक जवाब नही दिया, जिसमे विस्थापितों का पूर्नवास, रोजगार, एवं मुआवजा की मांग है। इसमें सरकारी आदेशों का  घोर अवहेलना प्रबंधन दर्शाती है। मांग पत्र में जमीन का मुआवजा, रोजगार, पूर्नवास, या बसे हुआ जमीन का मालिकाना हक एवं विकास कार्यों की मांग किया गया है। वक्ताओं में परमेश्वर मंडल, मदन सिंह, मंटू मल्लिक, अनिल सिंह, नुनूलाल टुडु, पारो सोरेन, संतोष सिंह थे। मोर्चा के अध्यक्ष भक्ति पद पाल ने कहा विस्थापित परिवार के वंशज को पूर्व पीढ़ी के लोग जैसा प्रबंधन ना समझे हमलोग अपना हक अधिकार के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार है। बैठक में देवीलाल हेंब्रम, सिकंदर हेंब्रम, युधिष्ठिर टुडु, परिमल टुडु, जितेंद्र सिंह, कल्याण मंडल, दीनबंधु रजवार, बैधनाथ महतो, भोला सिंह, दिलीप महतो, गांधी बास्की, राजेंद्र हेंब्रम, राकेश हेंब्रम, शशिकांत सोरेन, हरी महतो एवं सैकड़ो अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to "अपनी मांगों के समर्थन में निकला सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा की रैली।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4