-->
सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी, की बैठक   कल्याण केंद्र मे हुई। बैठक की अध्यक्षता राम प्रसाद मंडल ने की।

सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी, की बैठक कल्याण केंद्र मे हुई। बैठक की अध्यक्षता राम प्रसाद मंडल ने की।

5 जून 2022 सिंदरी,


सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी, की बैठक   कल्याण केंद्र मे हुई। बैठक की अध्यक्षता राम प्रसाद मंडल ने की। बैठक में 2 जून को हुई रैली प्रदर्शन की समीक्षा की गई ।  बैठक को संबोधित करते हुए सीआईटीयू के वरिष्ठ नेता काली सेनगुप्ता ने कहा कि अभी सभी ठेका मजदूरों को अपनी एकता बनाए रखनी है। और वार्ता के बाद  हर्ल प्रबंधन के रुख पर नजर रखनी है।

यूनियन के इस बैठक में यह फैसला किया गया कि आगामी 9 जून 2022 को सहरपुरा नेहरू मैदान से "अस्मित न्याय मंच सिंदरी" की ओर से होने वाली आक्रोश रैली एवं धरना में ठेका मजदूर यूनियन के सभी साथी भाग लेंगे , एवं न्याय के लिए होने वाले इस संघर्ष में हमेशा पीड़ित परिवार के साथ रहेंगे।

बैठक को मजदूर नेता , विमल किशोर महतो, परमेश्वर यादव किसान नेता सामा पद मंडल ने संबोधित किया । बैठक में गणेश टूडु, महादेव मांझी, शिबू सोरेन, प्रमोद कुमार सिन्हा, कोकिल महतो, दुर्गा चरण मोदी, सुभाष चंद्र महतो, प्रकाश कुमार महतो ,राम प्रसाद मंडल ,सुमित कुमार डे , अरुण कुमार महतो  मुख्य रूप से शामिल थे।

0 Response to "सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी, की बैठक कल्याण केंद्र मे हुई। बैठक की अध्यक्षता राम प्रसाद मंडल ने की।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4