भारतीय जनता पार्टी सिंदरी के अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह जी को सिंदरी के समस्याओं से अवगत कराया
रवि फिलिप्स (ब्यूरो प्रमुख धनबाद)
आज दिनांक 10 जुलाई 2022 को भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर के सभी पदाधिकारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष भाजपा सिंदरी नगर के अध्यक्ष अरविन्द पाठक के नेतृत्व में धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय पशुपतिनाथ सिंह जी से सिंदरी की समस्याओं को लेकर मिला एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया सिंदरी के कार्यकर्ताओं ने माननीय सांसद महोदय से एच यू आर एल एफसीआईएल नगर निगम विद्युत विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मैं व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता से सांसद महोदय को अवगत कराया माननीय सांसद महोदय ने सभी मुद्दे को ध्यान से सुना एवं इसके समाधान के लिए, सिंदरी नगर के कार्यकर्ताओं को अस्वास्थ्य किया कि आप लोग जनहित में आंदोलन करें और मैं उसमें आऊंगा एच यूआरएल में मजदूरों की मजदूरी एवं स्थानीय को रोजगार के संबंध में उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक का तबादला हो गया है नया प्रबंधक आते ही मैं आप सभी के साथ महाप्रबंधक से वार्ता करूंगा 2 घंटे के मैराथन बैठक में माननीय सांसद महोदय ने धैर्य पूर्वक सभी पदाधिकारियों से परिचय जाना एवं वार्ता किया एवं सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया मिलने वालों में भाजपा सिंदरी नगर के उपाध्यक्ष दोव्य गनपति बाउरी, धीरज सिंह, नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह, नगर मंत्री ज्ञान मोहन सिंह, राजेश शर्मा, विजय नाहा, संयोजक अमरेन्द्र सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशांत महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिमा सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल सिंह, वो बीसी मोर्चा अध्यक्ष रविकान्त शर्मा, एस टी मोर्चा अध्यक्ष विरेंद्र हंसदा, महिला मोर्चा महामंत्री चुमकी देवी, युवा मोर्चा महामंत्री विरेंद्र प्रसाद जित नारायण सिंह आदि कार्यकता थे
0 Response to "भारतीय जनता पार्टी सिंदरी के अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह जी को सिंदरी के समस्याओं से अवगत कराया"
एक टिप्पणी भेजें