अरबिंद पाठक ने आदिवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत मे पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर अंत्योदय के सपनो को साकार करने का काम किया है
रवि फिलिप्स (ब्यूरो प्रमुख धनबाद)
आज दिनांक 22/7/2022 को भाजपा सिन्दरी नगर के द्वारा नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक के नेतृत्व में द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर सिन्दरी के ईमली बस्ती में मिठाई बाँटी गई और मांदर के थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ साथ आदिवासी लोग भी नाचे गाए।
नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने आदिवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत मे पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर अंत्योदय के सपनो को साकार करने का काम किया है जिसके लिए हम सभी उनका आभार ब्यक्त करते हैं।
इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी,जिलाकार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह,नगर उपाध्यक्ष द्वय मनीष सिन्हा,गणपति बाउरी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री रविश्वर मरांडी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चरण करवा,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री विजय कुमार,किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष नकुल सिंह,कुमार राजेश, शिव प्रकाश इत्यादि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Response to "अरबिंद पाठक ने आदिवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत मे पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर अंत्योदय के सपनो को साकार करने का काम किया है"
एक टिप्पणी भेजें