जनवादी महिला समिति पलानी शाखा का सम्मेलन पलानी गांव में हुआ।
24 जुलाई, पलानी
आज जनवादी महिला समिति पलानी शाखा का सम्मेलन पलानी गांव में हुआ। सबसे पहले शहीद वेदी पर माल्यार्पण करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन का उद्घाटन भाषण जनवादी महिला समिति के धनबाद जिला अध्यक्ष कॉमरेड उपाशी मताईन ने किया उन्होंने देश के वर्तमान परिस्थिति में महिलाओं पर हो रहे शोषण के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। तत्पश्चात पलानी शाखा के सचिव हिमानी देवी ने सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया बहस के बाद सर्व सहमति से सचिव के प्रतिवेदन को पास किया गया।
सम्मेलन के अंत में 11सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष पुररनी देवी, उपाध्यक्ष मालती देवी सचिव हिमानी देवी, सह सचिव रीना देवी , कोषाध्यक्ष रीता देवी , का चुनाव किया गया। सम्मेलन में मोनीका देवी, होलिका देवी तोरनी देवी, लखु देवी ,नुनीता देवी , किरण देवी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
0 Response to "जनवादी महिला समिति पलानी शाखा का सम्मेलन पलानी गांव में हुआ।"
एक टिप्पणी भेजें