-->
गुरुद्वारा सिंह सभा सिंदरी में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहला प्रकाश पर्व मनाया गया।

गुरुद्वारा सिंह सभा सिंदरी में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहला प्रकाश पर्व मनाया गया।

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)

सिंदरी :गुरुद्वारा सिंह सभा सिंदरी में आज  श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहला प्रकाश पर्व मनाया गया। विगत 21जून को सहज पाठ का आरम्भ किया गया था पाठ की समाप्ति के उपरांत श्री सुखमणि साहिब का पाठ,भजन कीर्तन किया गया। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का 418वां प्रकाश परब श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  पंजाब के अमृतसर शहर में श्री गुरू अर्जन देव जी ने 1604 ईस्वी में भाई रामदास जी का सहयोग लेते हुए श्री हरिमंदर साहिब के दरबार साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश किया गया था। उस दिन बाबा बुढा जी को श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पहला ग्रंथी बनाया। बाबा बुढा जी ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश का पहला वाक जो लिया वो था संतां के कारज आप खलोया हर कम करावन आया राम।  सिखों के दस गुरूओं के बाद श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी को ही गुरू माना जाता है। आज्ञा भई अकाल की तभी चलायो पंथ। सब सिक्खं को हुक्म है गुरू मानयो ग्रंथ। गुरू ग्रंथ जी मानयो प्रगट गुरां की देह। विश्व में जहां सिख समाज के लोग गए वहां उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपनी नेक कमाई से वहां गुरूद्वारा साहिब का निर्माण करवा कर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया। परिणाम स्वरूप विदेशियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की विचारधारा को भी समझने का अवसर मिल रहा है। इससे प्रभावित होकर कई लोग सिख धर्म अपना भी रहे हैं। सिखों के लंगर ने विश्व भर में अपनी एक पहचान बना ली है।

अभी रूस और युक्रेन के युद्ध के वक्त भी कई जगह सिखों के लंगर के आयोजन हो रहे हैं। आम दिनों एवं धार्मिक आयोजनों के अलावा प्राकृतिक आपदाओं के समय भी सिख समाज लंगर तैयार कर जरूरतमंदो के बीच वितरित करता है।गुरुद्वारा सिंह सभा सिंदरी मेंअरदास के बाद कड़ा (हलवा)प्रसाद और मिठाइयां वितरित की गई। उसके बाद गुरु का लंगर हुआ। साध संगत में हरभजन कौर  देवेंद्र कौर जसपाल कौर मनजीत कौर परमजीत कौर गुरदीप कौर रानी कौर हरजीत कौर कुलवंत कौर गुरमेज सिंह जोरबीर सिंह गुरचरण सिंह नागी गुरचरण सिंह पदम रंजीत सिंह गुरनाम सिंह कालू अमरीक सिंह मोहन सिंह ओंकार सिंह सतविंदर सिंह हरेंद्र सिंह जगदीश्वर सिंह जोगिंदर सिंह कुलबीर सिंह दलबीर सिंह सुरेंद्र पाल सिंह मनजीत सिंह उप्पल हरविंदर सिंह बलबीर सिंह राजन सिंह सुरजीत सिंह तेजू उपस्थित थे।प्रीति कौर गुरप्रीत कोर ने शब्द कीर्तन किया

0 Response to "गुरुद्वारा सिंह सभा सिंदरी में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहला प्रकाश पर्व मनाया गया।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4