-->
आयुष फाउंडेशन धनबाद और शक्ति समर्पण के संयुक्त तत्वाधान में डांडिया धूम कार्यक्रम हुआ।

आयुष फाउंडेशन धनबाद और शक्ति समर्पण के संयुक्त तत्वाधान में डांडिया धूम कार्यक्रम हुआ।

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)

धनबाद: आयुष फाउंडेशन धनबाद और शक्ति समर्पण के संयुक्त तत्वाधान में डांगी मोड़ स्त्तिथ पुष्प पैलेस में डांडिया धूम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । करीब 150 महिलाएं और किशोरियों ने शिरक्कत की। रमा सिंहा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। कार्यक्रम की शुरुआत अम्बे माँ की आरती से की गई। कुछ भजन के बाद सब ने ख़ूब डांडिया खेल  खेला। सभी ने पारंपरिक परिधान पहन कर भारतीय संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाने से लेकर अन्य प्लेटफार्म पर सामाजिक कार्य कर सबों को सबक दे रहीं हैं।  आर्टिस्ट गणेश शर्मा द्वारा बनाया गया सेल्फी कार्नर कार्यक्रम का आकर्षण रहा। सभी के लिए गिफ्ट्स और डिनर का भी इंतेजाम था।                                        मौके पर मौजूद आयुष फाउंडेशन धनबाद की सचिव अर्पिता अग्रवाल, अध्यक्ष प्रीति चौधरी , साधना सिंह,सुधा मिश्रा, नीलम , गीता , शालिनी , पिंकी , निष्ठा , शक्ति समर्पण की अध्यक्ष संतोषी आनंद, सचिव मधु सिन्हा , कोषाध्यक्ष अंजली प्रसाद , अंजली कल्याणी आदि उपस्थित रहीं।

0 Response to "आयुष फाउंडेशन धनबाद और शक्ति समर्पण के संयुक्त तत्वाधान में डांडिया धूम कार्यक्रम हुआ।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4