धनबाद नगर निगम के खिलाफ बिरसा समिति सिदंरी में फूंका बिगुल
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
आज दिनांक 27 सितंबर को बिरसा समिति में महा लाल हास्दा के अध्यक्षता में एक बैठक रखा गया।
जिसमें मुख्य वक्ताओं ने धनबाद नगर निगम द्वारा बिरसा समिति के घेराबंदी का एक स्वर मे विरोध किया।
भगवान बिरसा ग्रामीण समाज के ऐसे नायक रहे, जिनको पुरे भारत मे गर्व से याद करते हैं।आदिवासियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले बिरसा मुंडा ने तब के ब्रिटिश शासन से भी लोहा लिया था।उनके योगदान के चलते ही उनकी तस्वीर भारतीय संसद के संग्रहालय में लगी हुई है। एक स्वर में सभी वक्ताओं ने बिरसा समिति चारदीवारी निर्माण का विरोध किया। अगर निर्माण कार्य किया गया तो पूरे नगर निगम का इट से इट बजा दिया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से मौजूद थे सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो बिरसा समिति के संस्थापक सदस्य सोनाराम सोरेन, सुरेश प्रसाद अंबुज मंडल, सुभाष मंडल, जगदीश हांसदा, बलियापुर पूर्वी मुखिया गणेश महतो, हीरालाल महतो , काशीनाथ मंडल , शीतल दत्ता, दिनेश महतो, राणा चटराज,विकास ठाकुर, काशीनाथ मंडल, , संतोष रवानी,सुनील महतो गौतम प्रसाद सुवल दास,रामलायक राम सागर मंडल, किसुन महतो, कृष्णा महतो,,,भक्ती पाल, नूनू लाल टुडू, मधु दास ,सुशील दुबे अजित गिरी ,अमर सिंह,दशरथ ठाकुर,छोटन चटर्जी,बबलु महतो,आदि उपस्थित रहे।
संचालन राजीव मुखर्जी ने किया।
0 Response to "धनबाद नगर निगम के खिलाफ बिरसा समिति सिदंरी में फूंका बिगुल"
एक टिप्पणी भेजें