झारखंड सरकार ने कई आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग कर दी है। इसका आदेश गृह विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने जारी किया है।
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
धनबाद: ये है सूची, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सुनील भाष्कर को अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे सुरेन्द्र कुमार झा को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस), रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे धनंजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक समादेष्टा, झासपु-10, होटवार, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
श्रीमती संध्या रानी मेहता को समादेष्टा (झासपु-10, होटवार, रांची) से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
0 Response to "झारखंड सरकार ने कई आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग कर दी है। इसका आदेश गृह विभाग के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने जारी किया है।"
एक टिप्पणी भेजें