प्रयास इंडिया में दीपावली पूर्व उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सेंटर में मनाया गया।
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
सिंदरी :बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था प्रयास इंडिया में दीपावली पूर्व उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ दिनांक 21 अक्टूबर को सेंटर 2 में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र थे। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े स्वयंसेवक और बच्चे मौजूद थे।
प्रयास इंडिया में दीपावली पूर्व उत्सव के अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों जैसे दीया पेंटिंग,सजावट, रंगोली और ग्रीटिंग कार्ड बनाना का आयोजन किया गया
इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को बाहर निकालना और बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताना था।
हमारे मुख्य अतिथियों ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में बताया और कहा को हमें भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए की किस तरह उन्होंने तमाम मुसीबतों के बावजूद सत्य का साथ नहीं छोड़ा और अंततः विजय हासिल की। कार्यक्रम के आखिर में बच्चों के बीच मिठाई वितरण किया गया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रयास इंडिया के स्वयंसेवकों ने अपना योगदान दिया।
0 Response to "प्रयास इंडिया में दीपावली पूर्व उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सेंटर में मनाया गया।"
एक टिप्पणी भेजें