
संयुक्त रोजगार आन्दोलन समिति द्वारा देशभर में रिक्त 60 लाख पदों को भरने के लिए रोजगार आन्दोलन का हुआ आयोजन
शनिवार, 26 नवंबर 2022
Comment
नफरत नहीं चाहिए, रोजगार चाहिए, जीने का अधिकार चाहिए
संविधान दिवस पर संयुक्त रोजगार आन्दोलन समिति द्वारा देशभर में रिक्त 60 लाख पदों को भरने के लिए रोजगार आन्दोलन का आयोजन किया गया। नफरत नहीं चाहिए, रोजगार चाहिए, जीने का अधिकार चाहिए। पूरा देश करे पुकार, रोजगार दो रोजगार। इन्हीं नारों के साथ आज फूलबाग चौराहा पर रोजगार आन्दोलन का आयोजन किया गया।
रोजगार आन्दोलन में देश की बात फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर युवराज खरे ने कहा आज बेरोजगारी तेजी से बढ रही है आप सभी जानते हैं, आज शिक्षित होते हुए भी कई लोग बेरोजगार हैं। हमें हर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने होंगे जिससे लोगों को सम्मानजनक रोजगार मिल सके। आज देश को एक ऐसी रोजगार नीति की जरूरत है जो बेरोजगारी को खत्म करने के समाधान की तरफ ले जाये। और समाधान है "राष्ट्रीय रोजगार नीति" तो आइऐ सब मिलकर जागरूक हो और समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाये।
आज प्रत्येक इंसान किसी ना किसी राजनीतिक विचारधारा को पसंद करते है ये उसका व्यक्तिगत अधिकार है, पर जब वह राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर देश के बारे मे सोचना शुरू करेगे, तभी नये राष्ट्र का निर्माण हो पायेगा। नफरत नहीं चाहिए, रोजगार चाहिए, जीने का अधिकार चाहिए। कार्यक्रम को खुशबू व्यास स्टेट कोऑर्डिनेटर, सन्तोष सरावगी स्टेट को-कोऑर्डिनेटर, अमित तिवारी, दिलीप बघेल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, भूपेन्द्र सिंह कराना, कृष्णा कुशवाह आदि ने भी संबोधित किया।
0 Response to "संयुक्त रोजगार आन्दोलन समिति द्वारा देशभर में रिक्त 60 लाख पदों को भरने के लिए रोजगार आन्दोलन का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें