नगरवासियों ने पुस्तक-मेला सह विराट दीप यज्ञ का संगीतमय वातावरण में आनंद सागर में डुबकी लगाई।
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
Sindri:दिनांक 5/11/22 की संध्या बेला में गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी में आयोजित विराट पुस्तक मेला को नगरवासियों के लिए आर्कषक एवं भव्य बनाने के लिए विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही बस्ताकोला धनबाद शक्तिपीठ की संगीत मंडली की उपस्थिति से दीप यज्ञ की भव्यता बढ़ गई। संगीत मंडली में राजेश कुमार मिश्रा - संगीतज्ञ, मदुरेंद्र - गायक, वीर जवाहर - ऑर्गन वादक, दीपक - नाल वादक, नरेश कुमार भट्ट सहित संजय कुमार शर्मा - ट्रस्टी, बस्ताकोला धनबाद, हर्ल के उपाध्यक्ष प्रमाणिक . सपत्नीक, विभूति सिंह शरण की उपस्थिति रही। इस दीप यज्ञ में लगभग 2 हजार से अधिक दीपक प्रज्वलित हुए। संगीत-कार्यक्रम का शुभारंभ रश्मि कपिला, बस्ताकोला गायत्री मंदिर सह जीतपुर देवालय प्रबंधन की कर्मठ सदस्या के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। साथ संगीत की टोली का तिलक-स्वागत-अभिनंदन भी रश्मि ने किया।
0 Response to "नगरवासियों ने पुस्तक-मेला सह विराट दीप यज्ञ का संगीतमय वातावरण में आनंद सागर में डुबकी लगाई।"
एक टिप्पणी भेजें