कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा धनबाद में भी देखा गया।
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
धनबाद :देश में 8 नवंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्रग्रहण का
नजारा धनबाद में भी देखा गया।
हालांकि चंद्र ग्रहण के समय को लेकर विज्ञान और शास्त्रों में कुछ अंतर है। विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण शाम 4.58 बजे से शुरू होकर 7.26 बजे तक रहा। जबकि शास्त्र के अनुसार इसका असर शाम 5 बजे से लेकर 6.18 बजे तक रहा।
वही डॉ. सुनील कुमार ने मीडिया को बताया कि IIT-ISM के भूगर्भशास्त्र विभाग के छात्रों ने एस्टॉनोमिकल टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्र ग्रहण देखा। इसमें एस्ट्रोलॉजी से एसोसिएटेड और अप्लाइड जियोलॉजी व अप्लाइड जियो फिजिक्स के स्टूडेंट्स शामिल हुए।
आईआईटी आइएसएम में चंद्र ग्रहण का क्लियर विजन लिया गया। उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण से अलग होता है। इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इसके लिए किसी प्रकार के प्रोटेक्टिव फिल्टर्स की जरूरत नहीं पड़ती है।
0 Response to "कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा धनबाद में भी देखा गया।"
एक टिप्पणी भेजें