आज डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद में डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल (सम्भागीय) २०२२ के द्वितीय में हो रहे कराटे,
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
Sindri:डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद में डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल (सम्भागीय) २०२२ के द्वितीय में हो रहे कराटे, टाइकांडो और वुशु के प्रथम और द्वितीय पारी के खेल खेले गए जिसका फाइनल राउंड कल खेला जाएगा । ज्ञातव्य है कि डीएवी सिंदरी कराटे, ताइक्वाडो और वुशु कुल 344 खिलाड़ी भाग ले रहे है। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में आज प्रथम और द्वितीय राउंड की खेल हुई। झारखंड के कुल 45 स्कूलों के छात्र छात्राओं के बीच ये खेल हो रहें है। इस खेल में पर्यवेक्षक के रूप में भिभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए पर्यवेक्षकों में आलोक रंजन त्रिपाठी डीएवी गोड्डा,संजय कुमार सिंह डीएवी मुगमा, एस आर प्रसाद डीएवी पतरातु, आर के साहू डीएवी गुमला, के के सिंह डीएवी क्लस्टर टाउन एवम निशिकांत जी डीएवी रामगढ़ मौजूद थे। डीएवी सिंदरी के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने सबका स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी का आगमन डीएवी सिंदरी के लिए गौरव का क्षण है। डीएवी के इन खेलों के माध्यम से हमारे आस-पास के और विद्यालय के बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी। यह हमारे विद्यार्थियों की प्रथम परीक्षा है, इसी आधारशिला पर ये जीवन की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होगे।
भिभिन्न खेलों के परिणाम कल खेल पूरा होने पर जारी किए जाएंगे।
0 Response to "आज डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद में डी.ए.वी. राष्ट्रीय खेल (सम्भागीय) २०२२ के द्वितीय में हो रहे कराटे,"
एक टिप्पणी भेजें