-->
डाक्टर भीम राव अम्बेडकर संविधान को आमसहमति से बनाये थे, बहुमत से नही:-प्रो डा बी एन राय।

डाक्टर भीम राव अम्बेडकर संविधान को आमसहमति से बनाये थे, बहुमत से नही:-प्रो डा बी एन राय।

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)

सिन्दरी:- अखिल भारतीय अनुसूचित जन जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय काउंसिल के तत्वावधान मे आयोजित 26 नवंबर "संविधान दिवस "के पावन दिवस पर सर्व प्रथम संविधान निर्माता बाबासाहब को माल्यार्पण कर संविधान दिवस को याद किया गया। 

संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने मे  2 साल 11 महिना 18 दिन लगे।

इसलिए संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया।

इसकी विधिवत घोषणा सामाजिक न्याय मंत्रालय ध्दोरा 19 नवंबर 2015 को किया गया कि "26 नवंबर को संविधान दिवस " मनाया जायगा। 

प्रो डा बी एन राय ने कहे कि " डा भीम राव अम्बेडकर संविधान को आमसहमति से बनाये, बहुमत से नही। इनके बनाने मे मुख्य भूमिका जवाहरलाल नेहरु, डा राजेंद्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल, मौलाना अवुल कलाम आजाद की रही। "

सुरेश प्रसाद ने कहे कि " भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बङा संविधान का दर्जा प्रदान किया गया, जो अन्य देशो के संविधान से ज्यादा अहमियत रखता है।"

मदन प्रसाद ने कहे कि " भारतीय संविधान को हर घर मे जीवन रक्षक के रूप मे रखना चाहिए। "

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे निम्नलिखित संविधान प्रेमियो ने सहयोग दिये:-

प्रो अनिल रजक, शिवजी सिंह यादव,विरेन्द्र राम, नरसिंह राम, कमलेश सिंह, विनोद राम, दिलीप कुमार मालाकार, रंजन प्रसाद, अमित कुमार,डा बी एन राय, सुरेश प्रसाद, मदन प्रसाद के साथ अन्य सदस्यगण का सहयोग प्राप्त हुआ।

0 Response to "डाक्टर भीम राव अम्बेडकर संविधान को आमसहमति से बनाये थे, बहुमत से नही:-प्रो डा बी एन राय।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4