-->
14 साल की लड़की ने बताई मां के लिव-इन पार्टनर की करतूत, महिला पुलिस ने बच्ची को धमकाया

14 साल की लड़की ने बताई मां के लिव-इन पार्टनर की करतूत, महिला पुलिस ने बच्ची को धमकाया

आदर्श ठाकरे
ब्यूरो चीफ   जिला बालाघाट 

दादी वो मुझे बैड टच करता है...:14 साल की लड़की ने बताई मां के लिव-इन पार्टनर की करतूत

‘दादी! शाहरूख मेरे साथ बहुत गलत करता था। बिना कपड़ों के खड़े रखकर घूरता था। मुझे बैड टच करता है। स्कूल भी जाती तो कह देता था कि किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। मैं बहुत डर गई थी दादी…! मुझे मम्मी के घर नहीं जाना। यहीं रहना है आपके पास..।’

यह दर्दनाक आपबीती है इंदौर की 14 साल की लड़की की। जिसके साथ उसकी मां का लिव इन पार्टनर और उसका भाई छेड़छाड़ कर रहा था। वो दोनों जिस तरह की गंदी हरकतें करते थे, उसके बारे में बच्ची ने  बताया, लेकिन हम उसका जिक्र यहां नहीं कर रहे।
दरअसल, मामला तब खुला जब बेटी मम्मी का घर छोड़कर चुपके से दादी के पास सांवेर पहुंच गई। यहां उसने जो खुलासे किए, उससे दादी और परिवार हैरत में पड़ गया। इसके बाद इंदौर के आजाद नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने 18 दिसंबर की रात सामान्य छेड़छाड़ की धाराओं 354, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी शाहरूख और उसके भाई साहिल पर केस दर्ज कर लिया।

लेकिन, मामला तब 360 डिग्री तक घूम गया जब अगले दिन 19 दिसंबर कोर्ट के सामने धारा 164 के तहत इस नाबालिग पीड़िता ने बयान दर्ज कराए। नाबालिग ने कहा यह सबकुछ उसके साथ दो साल से हो रहा था और न मां ने इस पर आपत्ति ली, न और किसी ने। कोर्ट रूम में मौजूद तमाम लोग बच्ची की बातें सुनकर दंग रह गए। जिस महिला वकील के माध्यम से बालिका कोर्ट में पेश हुई थी, उनका कहना है कि दोनों आरोपियों पर धाराएं बढ़ाने के लिए कोर्ट से अपील की है। इस पर एक-दो दिन में बहस होगी।

अब जानिए यह सब कुछ क्यों और कैसे…

लड़की की मां को पति से अलग हुए 14 साल हो गए हैं। पति ने दूसरी शादी कर ली जबकि महिला अपनी दो बेटियों के साथ इंदौर में रह रही थी। बड़ी बेटी 14 साल की है जिसके साथ यह हरकत हो रही थी।

दरअसल, दो साल पहले दिवाली पर शाहरूख (30 साल) नामक पेंटर उनके घर पर पुताई के लिए आया। इस दौरान महिला उसके करीब आ गई और उसने अपना मोबाइल नंबर शाहरूख को दे दिया। दोनों में बातें होने लगीं। इसके बाद शाहरूख ने अलग कमरा ले लिया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में वहां रहने लग गए।

कुछ दिन बेटियां पुराने घर में रह रही थीं लेकिन बाद में वे भी मां के पास रहने चली गईं। एक बार जब मां अपने मायके (नानी के घर) गईं तो बड़ी बेटी घर में अकेली थी। तब पहली बार शाहरूख ने अकेला पाकर उससे हरकत की।

इसके बाद उसके हौंसले बढ़ गए और जब भी मौका मिल जाता, वह लड़की से हरकतें करता। कभी गलत टच करता तो कभी कुछ…। उसकी हरकतें इतनी बढ़ गईं कि वह लड़की को कपड़े उतारकर खड़े रखने लगा। उसे घूरता रहता।

यही बात शाहरूख के भाई साहिल (24 साल) को भी पता चल गई। वह भी इसी बहाने शाहरूख के घर आने लगा और लड़की से हरकतें करने लगा।

इसके बाद यह सिलसिला चल पड़ा और दोनों उसे परेशान करने लगे। धमकियां देते थे कि यदि किसी को बताया तो जान से मार डालेंगे। 14 साल की मासूम इतना डर गई थी कि कभी मुंह नहीं खोला…।

हालिया वक्त में उनकी हरकतें इतनी बढ़ गईं कि लड़की तंग आ गई। उसने फैसला किया कि अब वह मां के घर रहेगी ही नहीं। 8 दिसंबर 2022 को उसने घर छोड़ा और भागकर दादी के पास सांवेर चली आई।

यहां आई तो कहा मुझे मम्मी के घर नहीं रहना, यहीं रहना। अच्छा नहीं लगता। दादी ने समझाया पर वह नहीं मानी। लेकिन उदासी देखकर दादी घटनाक्रम समझने की कोशिश करने लगी।

वह बार-बार उससे कारण पूछती रही, अंतत: एक दिन उसने बता दिया कि शाहरूख और साहिल नाम के दो लड़के हैं। शाहरूख के साथ मां रहती है, साहिल उसका भाई है। वे दोनों गलत हरकतें कर रहे हैं। दो साल से सह रही हूं लेकिन अब अति हो गई। मैं वहां नहीं रह सकती। जो घटनाएं दादी को लड़की ने सुनाईं, उससे पूरा परिवार सन्न रह गया।

आरोपियों को भी पहचान लीजिए - नीली शर्ट में शाहरुख जो पुताई करता है और इसी ने नाबालिग की मां को लिव इन में रखा। काली जैकेट में साहिल। दोनों ही सगे भाई हैं और दोनों ही नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करते थे। 

आरोपियों को भी पहचान लीजिए - नीली शर्ट में शाहरुख जो पुताई करता है और इसी ने नाबालिग की मां को लिव इन में रखा। काली जैकेट में साहिल। दोनों ही सगे भाई हैं और दोनों ही नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करते थे।
मां ने धर्म भी बदला, नाम भी मुस्लिम रख लिया

शाहरूख के साथ रहने लगी लड़की की मां ने अपना धर्म और नाम भी बदल लिया। उसने मुस्लिम नाम रख लिया। बाद में लड़की पर भी दबाव बनाने लगे लेकिन उसने मना कर दिया। तभी से उसे ज्यादा परेशान किया गया।

महिला पुलिसकर्मी ने बच्ची पर दबाव बनाया

नाबालिग का दर्द बताते हुए उसकी वकील ने कहा कि 8 दिसंबर को हिम्मत जुटाकर वह दादी के पास सांवेर पहुंच गई थी तभी पूरी कहानी सामने आई। दादी ने उज्जैन में रह रहे दूर के रिश्ते के अंकल को बुलाया और दादी-अंकल नाबालिग को लेकर सांवेर थाना पहुंचे। सांवेर से उन्हें घटनास्थल वाले थाने यानी इंदौर के आजाद नगर थाने पर जाने को कहा। वे जब आजाद नगर थाने पहुंचे तो यहां महिला एसआई प्रियंका वोरा मिलीं। वहां उसने 19 दिसंबर को कहा कि अपनी इज्जत से डरना और ये सब किसी को नहीं बताना। मंगलवार सुबह भी प्रियंका ने नाबालिग को अपने साथ हुई अश्लील हरकत के बारे में नहीं बताने के लिए दबाव बनाया।

अब जानिए नाबालिग की दादी क्या बोली

पहले पुलिस की शिकायत में नाबालिग की दादी को फरियादी बनाया था। 48 साल की दादी ने पुलिस को बताया कि बहू और उनका बेटा 2008 से अलग हो गए थे। बहू इसके बाद दो बेटियों के साथ रह रही थी। 8 दिसंबर 2022 को बड़ी पोती उनके पास आई। उसने कहा कि मम्मी के पास अच्छा नहीं लगा रहा। आपके पास रहना है। जब वह मेरे पास रह रही थी तो काफी उदास थी। किसी से बात नहीं करती थी। 17 दिसंबर को मैंने उससे पूछा कि बेटी तू इतनी उदास क्यों है?

उसने रोते हुए बताया कि मम्मी नानी के घर गई थी और छोटी बहन बाहर खेल रही थी। तब शाहरूख अंकल ने हमेशा की तरह बुरी नीयत से मेरे सीने पर हाथ फेरा, थोड़ी देर बाद पास में रहने वाले साहिल चाचा (शाहरूख का भाई) भी आ गया। वह भी मुझे बैड टच करने लगा। इससे मैं बहुत घबरा गई। दोनों काफी समय से यह हरकतें कर रहे थे। जिसके बाद वह काफी डरी सी रहती है। उन्होंने बेटी को जान से मारने की धमकी तक दी। दोनों की हरकतों के कारण वह भागकर मेरे पास आ गई।

आगे क्या

शाहरुख-साहिल पर FIR, मां को भी बना सकते हैं आरोपी

आजाद नगर पुलिस ने दोनों सगे भाईयों शाहरूख और साहिल पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोर्ट में रूम में नाबालिग के बयान के बाद अब उसकी मां को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।

0 Response to "14 साल की लड़की ने बताई मां के लिव-इन पार्टनर की करतूत, महिला पुलिस ने बच्ची को धमकाया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4