-->
2047 तक भारत को इशलमिक देश बनाने का सपना देखना लोग छोड़ दे ,बजरंग दल कभी पूरा नही होने देगा -नीरज दौनोरिया

2047 तक भारत को इशलमिक देश बनाने का सपना देखना लोग छोड़ दे ,बजरंग दल कभी पूरा नही होने देगा -नीरज दौनोरिया

 सिंदरी:--हिन्दुत्व को जगाने की भावना के साथ गीता जयंती के उपल्क्ष्य पर विहिप बजरंग दल सिन्दरी प्रखंड अध्यक्ष सोनू गिरी के नेतृत्व में भव्य भगवा शोभायात्रा पाथरडीह से हजारों की संख्या में युवाओं के साथ जय श्री राम के नारे के बीच शुक्रवार को कल्पना टॉकीज सिन्दरी पहुँचा।  इस मौके पर कल्पना टॉकीज सिन्दरी में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि हिन्दुत्व को जगाने के साथ धर्मांतरण पर रोक जरूरी है और झारखंड में धर्मांतरण चरमसीमा पर है।

उन्होंने बजरंगियों में धर्म के प्रति आस्था जागृत करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इस देश के शीर्ष नेतृत्व के कारण हुआ और लाखों लोगों का नरसंहार हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक फिर से इस्लामिक देश बनाने का सपना बजरंग दल कभी नहीं होने देगा। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में धनबाद सहित कई जिलों में बाँग्लादेशी लैंड जिहाद कर रहे हैं। इससे झारखंड में सबसे ज्यादा लव जिहाद की घटना घट रही है। उन्होंने माँग की है कि हमारी अस्मिता हमें वापस मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन में गीता जयंती के दिन बाबरी मस्जिद विध्वंस कर हिन्दुओं ने सामूहिकता का परिचय दिया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्म और देश या माटी के लिए लड़ने वालों की ही पूजा हिंदू हमेशा करते हैं। महाराणा प्रताप और शिवाजी के राह पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद चल रहा है। कार्यक्रम नेतृत्वकर्ता सोनू गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक के बताए रास्तों पर चलते हुए प्रखंड कार्यकर्ता लगातार धर्मांतरण पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन सोनू सिंह तथा अध्यक्षता विकास गिरी उर्फ सोनू गिरी ने किया।

मौके पर झारखंड प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, जिला संयोजक आनंद महतो, सुषमा गुप्ता, विभाग संयोजक रवि शर्मा, जिला अध्यक्ष द्वारिका तिवारी, सिंटू सिंह, रोहित सिंह, अमन ठाकुर,बलदेव पांडे ,लल्लू झा, पंकज तिवारी , सुमित माली, उमाशंकर तिवारी, चंदन चक्रवर्ती, द्वारका तिवारी , धर्मेंद्र रंजीत, रंजीत रवानी,नीरज गिरी, जितेंद्र कुमार, दीपक सिंह, दुलाल महतो, सागर ठाकुर, विक्की सिंह, जीतू सिंह, मोहन हरी, रंजीत निसाद, अंकित कुमार सिंह, देव कुमार, धीरज दुबे, शुभम कुमार, आकाश कुमार महतो आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

0 Response to "2047 तक भारत को इशलमिक देश बनाने का सपना देखना लोग छोड़ दे ,बजरंग दल कभी पूरा नही होने देगा -नीरज दौनोरिया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4