
दो सूने मकानों में चोरी:ताला तोड़कर जेवर और नकदी चुरा ले गए बदमाश
सोमवार, 19 दिसंबर 2022
Comment
आदर्श ठाकरे, ब्यूरो चीफ
जिला बालाघाट
लालबर्रा के दो स्थानों पर सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। पीड़ितों के अनुसार चोरों ने लाखों रुपए की है। यहां नगर मुख्यालय से करीब 3 किमी दूर बालाघाट-सिवनी हाईवे पर पाथरशाही निवासी लेखचंद एवं लोकेश्वर के सूने मकान में चाेरी हुई है। पुलिस ने फरियादी लेखचंद और लोकेश्वर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पाथरशाही निवासी लेखचंद व लोकेश्वर परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। जब वे लोगों वापस लौटें तो देखा कि मकान का दरवाजा खुला हुआ था। ताले टूटे हुए पाए गए। घर के अंदर आलमारी के सामान फैले हुए थे, जिसकी सूचना तत्काल उनके द्वारा पड़ोसियों को दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की।
डेढ़ लाख रुपए ले गए
पीड़ित लेखचंद का कहना रहा कि उनके बड़े बेटे की शादी होने वाली है, जिन्होंने शादी के लिए गत दिवस 1.60 लाख रुपए के जेवरात खरीदे थे। इसके अलावा धान बिक्री की राशि करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी रखी हुईं थी। लोकेश्वर का कहना रहा कि उनके मकान से सोने-चांदी के जेवरात व नकरी 15 हजार रुपए की चोरी हुई है। इस तरह अज्ञात चोरों ने लेखचंद व लोकेश्वर के सूने मकान से सोने-चांदी सहित लाखों रुपयों की चोरी कर फरार हो गए हैं।
0 Response to "दो सूने मकानों में चोरी:ताला तोड़कर जेवर और नकदी चुरा ले गए बदमाश"
एक टिप्पणी भेजें