-->
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

लव कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ, पाकुड़। 

पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश के आलोक में महेशपुर थाने के एएसआई अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को महेशपुर-गुमामोड़ मुख्य सड़क पर नंदनपाड़ा गांव के समीप अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान के क्रम में दोपहिया व चार पहिया वाहनों के डिक्की की बारीकी से जांच की गई। इस संबंध में जानकारी लेने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि क्राइम कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर नियमित रूप से महेशपुर पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

0 Response to "पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4