-->
झारखण्ड पावर वर्कस यूनियन का भूख हड़ताल हवन पुजन के साथ शुरू हुआ।

झारखण्ड पावर वर्कस यूनियन का भूख हड़ताल हवन पुजन के साथ शुरू हुआ।

       रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)


धनबाद :पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 07/12/22 से झारखण्ड पावर वर्कस यूनियन का भूख हड़ताल धुर्वा स्थित उर्जा विकास निगम मुख्याल्य में हवन पुजन के साथ शुरू हुआ।संघ अपने 18 सूत्री जायज मांगो के समर्थन में कल निगम का धेराव एवं प्रदर्शन किया और आज से भूख हड़ताल शुरू किया।संघ से प्रबंधन ने मांगो को पुरा करने हेतु दो-तीन बार समझौता किया मगर उसे लागू करने के नाम पर टाल मटोल की नीति अपनाती रही है।

संघ की प्रमुख मांगो में डिगनेशन मैंपिंग का अक्षरशः पालन करना,छः प्रतिशत उर्जा भत्ता,अनुबंध कर्मियों का नियमितकरण,एजेंसी प्रथा खत्म करना,आंतरिक नियुक्ति एवं पुराना पेशन मुख्य रूप से है।सभी  मांगों पर सहमति भी बनी,पर आदेश नहीं निकाला जा रहा जिससे कर्मियों में काफी रोष है।

भूख हडताल निगम द्वारा थोपा गया है जिसकी सारी जबाबदेही निगम प्रबंधन की है।

आज के भुख हड़ताल में अध्यक्ष आशीष कुमार के अलावा फणीनन्दर राणा,सुरेश हाँदसा,राकेश कु० रजक,एवं उत्तम पासवान मुख्य रूप से बैठे हुए है।आज के कार्यक्रम में राज्यभर के हजार कर्मी शामिल हुए है।धीरे-धीरे अन्य यूनियन के लोग भी शामिल हो रहे है।

बैठक में महामंत्री वरूण सिंह ने कहा कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा,तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस आंदोलन में सिंदरी से भी आंदोलनकारी है लोकेश बनर्जी विश्वजीत चौधरी कंचन मदीना संजय महतो  ब्रोनो हसदा

अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि  

किसी भी हाल में निगम के मजदूर विरोधी तत्वो के आगे संघ के मजदूर नहीं झुकेगें।

मंच संचालन संगठन मंत्री श्री प्रकाश कुमार ने किया।

बैठक में रामकुमार,आलोक,मुकेश,प्रभात,नीतिश,मुकेश,सेराज,एगनुइश मरांडी,जीतेन्द्र,अरूण आदि उपिस्थत रहे।
















0 Response to "झारखण्ड पावर वर्कस यूनियन का भूख हड़ताल हवन पुजन के साथ शुरू हुआ।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4