-->
धान चुराते हुए पकड़ाया युवक

धान चुराते हुए पकड़ाया युवक

आदर्श ठाकरे,  ब्यूरो चीफ

धान चुराते हुए पकड़ाया युवक: लड़सडा धान खरीदी केंद्र से धान की बोरी चुराते हुए लोगों ने दबोचा

बालाघाट की वारासिवनी तहसील के अंतर्गत ग्राम लड़सड़ा के धान खरीदी केंद्र में एक व्यक्ति को धान की चोरी करते हुए पकड़ा गया है। लड़सड़ा में लक्ष्मी तेजस्विनी महिला स्व सहायता समूह द्वारा धान खरीदी केंद्र संचालित किया जा रहा है। लड़सड़ा के ही खिलेश पिता ओमप्रकाश लिल्हारे को इस केंद्र पर खरीदी गई धान में से धान की बोरी को चोरी करते हुए पकड़ा गया है।
 
वारासिवनी थाने में दर्ज कराई FIR
धान की बोरी को खिलेश केंद्र से उठाकर करीब 100 मीटर दूर ले जा चुका था, तभी उसे लोगों ने पकड़ लिया। इसके द्वारा और भी धान की बोरियों की चोरी किए जाने की संभावना है। खरीदी केंद्र की महिला सदस्यों द्वारा रात्रि में ही पंचनामा बनाकर चोरी किए गए धान की जब्त बनाकर खिलेश पिता ओम प्रकाश लिल्हारे के विरुद्ध वारासिवनी थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

0 Response to "धान चुराते हुए पकड़ाया युवक"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4