-->
जिलेभर के 30 अधिकारी और कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

जिलेभर के 30 अधिकारी और कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

आदर्श ठाकरे, 
ब्यूरो चीफ


एक तरफ लोग नए साल को लेकर जोश और उत्साह में हैं, तो कुछ लोगों के लिए साल का अंतिम दिन भावुक करने वाला रहा। 
शनिवार को अलग-अलग शासकीय विभागों के जिलेभर से 30 अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक लिल्हारे भी सालों की सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। 
इस दौरान उनके लिए जिला अस्पताल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में सिविल सर्जन डॉ. संजय धबडग़ांव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निलय जैन सहित अन्य चिकित्सकों और कर्मचारियों ने डॉ. अशोक लिल्हारे के साथ बिताए पलों को याद किया। 
डॉ. संजय धबडग़ांव ने बताया कि वह डॉ. अशोक लिल्हारे के साथ १९७५ से हैं। वे उनके कॉलेज के सहपाठी थे। डॉ. लिल्हारे के रिटायरमेंट से जिला अस्पताल में एक अनुभवी फिजिशियन की कमी खलेगी। 
वहीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निलय जैन ने बताया कि बेशक, रिटायरमेंट भावुक करने वाला पल है, लेकिन ये जीवन की एक नई शुरुआत भी है।

0 Response to "जिलेभर के 30 अधिकारी और कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4