-->
झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ की मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल मिलेंगे राज्यपाल से

झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ की मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल मिलेंगे राज्यपाल से

रांची।
झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के PRP और BAP का चार सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 26 वें दिन भी आक्रोश में दिखें। 

संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी ने कहा कि लगातार कैडर संघ के चार सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री, मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री और JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा सिर्फ मौखिक आश्वासन प्राप्त हो रहा है और कार्रवाई की बात करें तो विभाग और विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में PRP और BAP आज राजभवन में राज्यपाल  से मिलने हेतु अर्जी भी दिए है और आगे का रणनीति को लेकर प्रदेश  अध्यक्ष मुन्ना कापरी ने बताया कि  राजभवन के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से राज्यपाल से मिल कर अपने मांगों ओर समस्याओं से अवगत कराने का कार्य करेंगे। मौके पर  कार्यकारी अध्यक्ष नारायण महतो, प्रदेश सचिव मुस्तकीम रज़ा , प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋचा देवी , प्रदेश मीडिया प्रभारी कार्तिक कुमार , दीपक कुमार एवम सभी जिला के जिला पदाधिकारी और PRP, BAP उपस्थित थें.

0 Response to "झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ की मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल मिलेंगे राज्यपाल से "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4