मनोहर टांड के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
सिंदरी | दी आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद परिवार की शीत ऋतु सेवा कंबल वितरण सिंदरी सफल इंडिया परिसर मनोहर टांड में कार्यालय में सम्पन्न हुआ। रविवार को दी आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सिंदरी सफल इंडिया परिसर मनोहर टांड के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण सेवा किया। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी दी आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार धनबाद के विभिन्न स्थानों पे रात्री सेवा के साथ दिन में भी जारी है। इससे पहले कंबल वितरण कार्य कोरंगा बस्ती धैया, पॉलिटेक्निक रोड, महिला आश्रय गोल्फ ग्राउंड के समीप, गांधीग्राम कुष्ठ रोगी, बरमसिया, हिंदू मिशन इत्यादि स्थान में भी किया जा चुका है।
वितरण कार्य में संस्था के सदस्य संदीप कौशल, पिंटू सिंह के साथ प्रशिक्षक मयंक सिंह ने किया। पूरे व्यवस्था को सफल बनाने में बिनोद तुलसयान, डाक्टर रूमा प्रसाद, उषा प्रसाद, लता चावड़ा, सुतापा मंडल, डा. सुनील गुप्ता, रूपा अग्रवाल, सीए अमित राज गुप्ता, अपर्णा मिश्रा, आशा गांधी, जय कुमार, चंदा सिन्हा, हर्ष अग्रवाल, झूमू सिंह, अरुमिका घोष, डार्लिन रिड्क्विस्ट, मोनालिसा, रोहित जॉन, अमित मनमोहन चावड़ा, कमला सेठिया, सुमन झा, विशाल दाधीच, निर्मला गुप्ता, जैनी सिन्हा, डाक्टर सतीश कुमार, रिद्धि सिद्धि, अनूप कुमार, विजया रॉय इत्यादि का महत्वपूर्ण योदान रहा।
सिन्दरी में सफल इंडिया समाजिक एवं शैक्षणिक संस्था परिसर में सचिव प्रदीप महतो के सदस्यों ने सहयोग किया।
0 Response to "मनोहर टांड के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण"
एक टिप्पणी भेजें