-->
15 फरवरी को सम्मानित होंगे कसमार के विनोद

15 फरवरी को सम्मानित होंगे कसमार के विनोद

कसमार संवाददाता,  कमलेश कुमार

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार वर्ष 2019 2020 और 2021 के अलंकरण समारोह मेघदूत थिएटर रविंद्र भवन नई दिल्ली में 15 फरवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत समिति सदस्य घोड़ा नाथ कला को नए रूप में स्थापित करने वाले युवा लोक कलाकार श्री विनोद कुमार महतो जी को भी सम्मानित किए जाएंगे। युवा पुरस्कार के रूप में ₹25000 और एक पट्टी का प्रदान किए जाएंगे। लोक कलाकार श्री रासलीन द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक शैक्षणिक लोककला पर शैक्षणिक जन जागरूकता जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तथा अपने स्तर से नई पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रशिक्षण भी बिल्कुल निशुल्क प्रदान करने की व्यवस्था करते हैं। हाल ही में बीते मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर अपने स्तर से आठ दिवसीय टूशु निर्माण प्रशिक्षण प्रदान करते हुए डहरे टुसू पर्व का आयोजन सिंहपुर इंटर कॉलेज से खेराचातर एवं वापसी में मृगीखोह तक सांस्कृतिक झांकी गाजे-बाजे के साथ निकाला गया था । जिसमें हजारों युवा महिला पुरुषों ने उत्साह उमंग के साथ भाग लिए थे। श्री महतो प्रखंड सभागार में आयोजित होने वाले प्राय: सभी बैठकों में भाग लेते हैं और जन मुद्दों पर मुखर होकर समाधान हेतु आवाज उठाते हैं। लोक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में इनकी भागीदारी से लोग आनंदित होते हैं।  इन्हें मिल रहे सम्मान से लोगों में हर्ष व्याप्त है लोग इन्हें दे रहे बधाई। श्री रसलीन को विगत दिवस प्रखंड मुख्यालय में  पंचायत समिति की बैठक के उपरांत समारोह आयोजित कर इन्हें शाल ओढ़ाकर वह बुके देकर सम्मानित किया गया था। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा था कि राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित श्री महतो ने कसमार प्रखंड का मान सम्मान व गौरव बढ़ाया है। खुशी जाहिर करने वालों में प्रमुख नियोति कुमारी उपप्रमुख संजू देवी जोगेश्वर हेंब्रम दिलीप महतो मंजू देवी हेमंती देवी आदि शामिल है

0 Response to "15 फरवरी को सम्मानित होंगे कसमार के विनोद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4