-->
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्धाटन

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्धाटन


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बेरमो विघान सभा क्षेत्र के ढोरी बस्ती के सोतारडीह में शुक्रवार को सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्धाटन नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। श्री सिंह ने कहा कि इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाओं और युवतियो को स्वावलंबन व आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।  कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। कहा कि  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे जिसे हम सभी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनने के लिए जगह-जगह सिलाई मशीन का वितरण कर रहा हूं। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद बिलासी देवी ,महिला समूह के अनिता देवी,सरजू साव,अशोक कुमार, रानी देवी,सुनीता देवी,रीना देवी,गीता देवी,सुनीता देवी सहित दर्जनों महिला उपस्थित थी।

0 Response to "प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्धाटन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4