
हिंद मजदूर किसान पंचायत एवं हिंद मजदूर किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में फुसरो में मोदी- अडानी के खिलाफ किया विरोध- प्रदर्शन
रविवार, 19 फ़रवरी 2023
Comment
बेरमो ( बोकारो ) हिंद मजदूर किसान पंचायत व हिंद मजदूर किसान यूनियन के संयुक्त तत्वधान में रविवार को फुसरो में मोदी -अडानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया प्रदर्शनकारी मोदी - अडानी मुर्दाबाद ,मोदी -अडानी को जेल दो, गरीबों का पैसा वापस दो ,देश का चौकीदार चोर है यादि कई नारे लगा रहे थे प्रदर्शनकारी पुराना वीडियो ऑफिस से चलकर मेन रोड होते बैक मोर ओवर ब्रिज के नीचे नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया सभा को मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि एलआईसी, एसबीआई , सहारा एवं अन्य बैंकों में गरीबों का जमा पैसा मोदी भाजपा ने अङानी के द्वारा गबन किया है उन्होंने कहा कि ढाई करोङ रू मोदी ने माफ कर दिया देश का गरीबों का पैसा 8 लाख करोड़ रू गबन करवाया गया आजादी के बाद इतना बङा घोटाला कभी नहीं हुआ था आज मोदी के इशारे पर देश के गरीबों का जमा पैसा मोदी अडानी के द्वारा किया गया है सभी विपक्षी जनों की मांग है कि इनकी जांच करा कर जेल भेजने की काम किया जाए सभा को महासचिव इंद्रदेव महतो ,ढोरी एरिया सचिव विश्वनाथ रजवार, राजनाथ सिंह, रामलाल पासवान, यादि कई लोगों ने संबोधित किया मौके पर धनेश्वर महतो, घनश्याम महतो, चिंतामणि महतो, सेवा महतो ,महेंद्र महतो, तेज लाल महतो ,नंदलाल ,विनोद सिंह, मोहम्मद शमीम ,अशोक पासवान दुलारचंद, हरे लाल महतो आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
0 Response to "हिंद मजदूर किसान पंचायत एवं हिंद मजदूर किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में फुसरो में मोदी- अडानी के खिलाफ किया विरोध- प्रदर्शन "
एक टिप्पणी भेजें