-->
लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम प्रबंधन का  सराहनीय कार्य..
गंभीर रूप से बीमार  वृद्धा छवि भंडारी स्वस्थ होकर आश्रम लौटी

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम प्रबंधन का सराहनीय कार्य.. गंभीर रूप से बीमार वृद्धा छवि भंडारी स्वस्थ होकर आश्रम लौटी

भानुमित्र संवाददाता

धनबाद: शनिवार को लाल मणि  सेवा आश्रम  में आश्रय ले रही 75 वर्षीय वृद्धा छवि भंडारी एसएनएमएमसीएच से इलाज उपरांत वापस आश्रम लौटीं।  विगत दिनों आश्रम में गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थी। उन्हें उपचार हेतू आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने डॉक्टरों से संपर्क कर एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उनके गंभीर रूप से अस्वस्थ होने से चिंतित आश्रम के समस्त वृद्धजनों को स्वस्थ होकर वापस  आश्रम  लौटने से  काफी खुशी और सुकून मिला। समस्त वृद्धजनों ने छवि भंडारी की त्वरित इलाज के लिए आश्रम प्रबंधन की प्रशंसा की।10 दिनो  से बीमार छवि भंडारी को स्वस्थ करने एवं  देखरेख में आश्रम प्रबंधन निरंतर लगा हुआ था। अंततः डॉक्टरों के  त्वरित इलाज एवं दवाइयों से वह सामान्य हुई। शनिवार को उसे अस्पताल से आश्रम ले जाने के लिए आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी डॉक्टर डी सरण, बी सुधीर, प्रशांत वर्मा, आश्रम में वृद्धजनों की सेवा में खास रुचि रखने वाले समाजसेवी कुमार मधुरेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे थे।

0 Response to "लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम प्रबंधन का सराहनीय कार्य.. गंभीर रूप से बीमार वृद्धा छवि भंडारी स्वस्थ होकर आश्रम लौटी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4