
अरगामो में कथा का आयोजन
रविवार, 19 फ़रवरी 2023
Comment
बालेस्वर प्रसाद महतो,नावाडीह संवाददाता
नावाडीह प्रखंड अंर्तगत खरपीटो पंचायत के अरगामो में महाशिवरात्रि के शुभअवसर पर कथा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ एकल अभियान की अंचल व्यास सावित्री देवी,संच व्याश आशा देवी, संगीता देवी ने संयुक्त रूप से राम चरित्र मानस के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया।ब्यास आशा देवी ने शिवचरित्र प्रसंग पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि कैलाश पर शिव परिवार के साथ रहने वाले उनके सेवकों, वाहनों के विपरीत स्वभाव के बाद भी प्रेम,स्नेह और समर्पण भाव के साथ रहने का मनोहारी वर्णन किया।उन्होंने कहा देवादिदेव महादेव का परिवार अद्भूत है। विभिन्नताओं में एकता और विषमताओं में संतुलन,यह शिव परिवार से ही सीखा जा सकता है।शिव परिवार के हर व्यक्ति के वाहन या उनसे जुड़े प्राणियों को देखें तो शेर व बैल एक घाट पानी पीने का दृश्य साफ दिखाई देगा। शिवपुत्र कार्तिकेय का वाहन मोर है,शिवजी के तो आभूषण ही सर्प हैं। वैसे स्वभाव से मयूर और सर्प दुश्मन हैं। इधर गणपति का वाहन चूहा है,जबकि सांप मूषकभक्षी जीव है।पार्वती स्वयं शक्ति है, जगदम्बा हैं जिनका वाहन शेर है।शिवजी का वाहन तो नंदी बैल है। बेचारे बैल की सिंह के आगे औकात क्या? यह सभी एक दूसरे के दुश्मन होने पर भी, इन दुश्मनियों और ऊंचे-नीचे स्तरों के बावजूद शिव का परिवार शांति के साथ कैलाश पर्वत पर प्रसन्नतापूर्वक समय बिताता है। शिव परिवार समाज के लिए एक दिव्य प्रेम का उदाहरण है।ऐसे ही प्रत्येक व्यक्ति को एक साथ प्रेम सद्भावना के साथ रहना चाहिए। कथा में शिव व पार्वती का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।वहीं बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया।
0 Response to "अरगामो में कथा का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें