झारखंड के नए DGP अजय कुमार बिहार में कई जिलों में रह चुके हैं SP
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
झारखंड (के नए DGPअजय कुमार सिंह संयुक्त बिहार में कई जिलों में SP रह चुके हैं।
वहीं झारखंड में भी CID और स्पेशल ब्रांच के प्रमुख के तौर पर वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अजय कुमार सिंह 1989 बैच के IPS
अजय कुमार सिंह 1989 बैच के IPS हैं। संयुक्त बिहार में ASP रामगढ़ के तौर पर उन्होंने 25 अक्टूबर 1991 को योगदान दिया था। इसके बाद वे मुजफ्फरपुर, गोड्डा, छपरा, लखीसराय, पूर्णिया, मुंगेर में एसपी रहे । बाद में बीएमपी आठ कमांडेंट गिरिडीह, SP CID रांची, रेल जमशेदपुर SP, SP देवघर, रेल SP धनबाद, जैप चार कमांडेंट बोकारो, SP कोडरमा, धनबाद में Posted रहे।प्रोन्नति के बाद DIG CID, हजारीबाग, IG मानवाधिकार के तौर पर तैनात रहे। साल 2016 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद CID स्पेशल ब्रांच और रेल में ADG रहे | DG रैंक में प्रोन्नति के बाद रेल DG और पुलिस निगम में बतौर अध्यक्ष रहे।
0 Response to "झारखंड के नए DGP अजय कुमार बिहार में कई जिलों में रह चुके हैं SP"
एक टिप्पणी भेजें