
108 कुंडलीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ कुडपनिया की सफलता को लेकर निकाली गई शक्ति कलश यात्रा
गुरुवार, 2 मार्च 2023
Comment
बालेस्वर प्रसाद महतो, नावाडीह संवाददाता
शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 9 अप्रैल से कुडपनिया में आयोजित पांच दिवसीय 108 कुंडलीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर शांति वन हरिद्वार से शक्ति कलश यात्रा भ्रमण के दौरान गुरुवार की शाम शांति वन भलमारा से होकर कुडपनिया पहुंची।
दर्जनों वाहनों के साथ निकली शक्ति कलश यात्रा में आगे आधा दर्जन कार्यकर्ता पीली पोशाक में मोटर साईकिल पर सवार होकर हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा जैसे जयघोष करते हुए चल रहे थे।शक्ति कलश यात्रा शांति वन भलमारा, कोदवाडीह, नावाडीह, गोबरगढा होते हुए कुडपनिया गौ शाला स्थित नव चेतना केन्द्र पहुंचीं। जगह जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।शक्ति कलश भ्रमण में मुख्य रूप से प्रमुख पुनम देवी ,जिला परिषद सदस्य फुलमति देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो,गोरी शंकर महतो,देवानंद महतो, , धानेश्वर महतो,छत्रबली पंडित,डिलेस्वर महतो, राहुल कुमार सुनिता देवी, सरस्वती देवी , गौरी देवी बैजनाथ महतो,करमचंद महतो आदि उपस्थित थे।
0 Response to "108 कुंडलीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ कुडपनिया की सफलता को लेकर निकाली गई शक्ति कलश यात्रा "
एक टिप्पणी भेजें