-->
तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव के भव्य निशान शोभा यात्रा में शामिल हुई रागिनी सिंह

तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव के भव्य निशान शोभा यात्रा में शामिल हुई रागिनी सिंह

झरिया: श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर समिति झरिया द्वारा तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव गुरूवार 2 मार्च से शुरुआत हो गई। तीन दिनों तक चलने वाले फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को लगभग 11 बजे झरिया धाम से प्रचलित लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर मे मुख्य पुजारी कैलाश पांडेय द्वारा निशान पूजा कराया गया जिसके बाद भव्य निशान सोभा यात्रा निकाली गई। जहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य   रागिनी सिंह ने भी झरिया धाम पहुंच कर  श्याम बाबा के चरणों मे माथा टेक कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना कर भव्य निशान शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। वही लोगो में द्रव्य एवं जूस बांटे लगभग छह से सात हजार से भी ज्यादा बाबा श्याम के भक्तों द्वारा निशान अर्पण किया। रंग अबीर गुलाल व पुष्पवर्षा करते हुए निशान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। भक्त हाथों में श्याम निशान लहराते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा शहर के लाल बाजार , लक्षमनिया मोड़,बाटा मोड़,चार नंबर मेन रोड,धर्मशाला रोड होते हुए पुनः श्री श्याम मंदिर पहुंची।शोभायात्रा में सैकड़ों युवा व महिलाएं शामिल हुईं जो हाथों में निशान लेकर खाटू श्याम के जयघोष करते चल रहे थे। जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाबा श्याम के भक्तों के लिए जूस व फलाहार की वयस्था की गई थी। सड़को पर अबीर गुलाल से बनाई गई मनमोहक कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र थी। विभिन्न प्रकार की झलकियों के साथ बाबा श्याम के मधुर गीतों से पूरा झरिया शहर श्याम मय हो गया।

0 Response to "तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव के भव्य निशान शोभा यात्रा में शामिल हुई रागिनी सिंह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4