-->
एक मैराथन दौड़ कराया जाएगा जिससे लोगो मे खेल के प्रति उत्साह जगे .. अरबिंद पाठक...
खेल महोत्सव में सारी शक्ति लगा दे,हो सकता है कि इस महोत्सव में खेल मंत्री,भारत सरकार की उपस्थिति भी हो ..घनश्याम ग्रोवर

एक मैराथन दौड़ कराया जाएगा जिससे लोगो मे खेल के प्रति उत्साह जगे .. अरबिंद पाठक... खेल महोत्सव में सारी शक्ति लगा दे,हो सकता है कि इस महोत्सव में खेल मंत्री,भारत सरकार की उपस्थिति भी हो ..घनश्याम ग्रोवर

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)  भानुमित्र न्यूज़

सिंदरी :दिनांक 15/3/2023 को भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर की एक बैठक रोडाबाँध कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने की ।

      बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष  सिन्दरी नगर के प्रभारी घनश्याम ग्रोवर  उपस्थित थे ।

       बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव दिनांक 18 एवं 19 मार्च 2023 को डिगवाडीह के जेलगोड़ा में प्रस्तावित है जिसमे सिन्दरी नगर की उपस्थिति प्रभावशाली हो इसकी व्यवस्था में आप सभी लगे हैं और सिन्दरी के तीन वार्डों में जहाँ क्लब है और जो खिलाड़ी हैं उनसे हमेशा सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है ।

       नगर अध्यक्ष  ने कहा कि इस खेल महोत्सव के निमित सिन्दरी में दिनांक 17/3/2023 को शुबह के 6 बजे एक मैराथन दौड़ कराया जाएगा जिससे लोगो मे खेल के प्रति उत्साह जगे और लोग सांसद खेल महोत्सव में जेलगोड़ा स्टेडियम पहुँचे ।

      सिन्दरी नगर के प्रभारी घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि आप सभी खेल महोत्सव में सारी शक्ति लगा दे,हो सकता है कि इस महोत्सव में खेल मंत्री,भारत सरकार की उपस्थिति भी हो । आपलोग बूथ सशक्तिकरण पर भी ध्यान दे और जो अल्पकालीन विस्तारक हैं वो शक्तिकेंद्रों पर जाकर बूथ की मजबूती पर लग जाएं ।

      इस बैठक में मुख्य रूप भाजपा के वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक,पूर्व पार्षद दिनेश सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकास बाउरी,जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी,सुमन चौधरी,ब्रिजेश सिंह, नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह,नगर उपाध्यक्ष गणपति बाउरी एवं धीरज सिंह,नगर मंत्री विजय नाहा एवं ज्ञानमोहन सिंह,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अणिमा सिंह,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुशांत महतो,अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह,किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष नकुल सिंह,नगर संयोजक अमरेंद्र सिंह,सुभाष सिंह,नरेंद्र तिवारी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के, अध्यक्ष वीरेंद्र हंसदा  महामंत्री सहदेव मुर्मू गणेश सिंह सपन मंडल,शिवप्रकास, जगदीश बाउरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

0 Response to "एक मैराथन दौड़ कराया जाएगा जिससे लोगो मे खेल के प्रति उत्साह जगे .. अरबिंद पाठक... खेल महोत्सव में सारी शक्ति लगा दे,हो सकता है कि इस महोत्सव में खेल मंत्री,भारत सरकार की उपस्थिति भी हो ..घनश्याम ग्रोवर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4