
प्रखण्ड स्तरीय विश्व जल दिवस पर संवाद कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन
मंगलवार, 21 मार्च 2023
Comment
बालेस्वर प्रसाद महतो,नावाडीह संवाददाता
विश्व जल दिवस के अवसर पर नावाडीह प्रखण्ड सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के सौजन्य से इसके कार्यकारी संस्था ग्राम ज्योति द्वारा प्रखण्ड स्तरीय विश्व जल दिवस पर संवाद कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ नावाडीह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार शांडिल्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के प्रखण्ड समन्वयक कमलेश कुमार,सोशल मोबलाइजर आसिफ अनवर आई एस ए के प्रखण्ड समन्वयक फिरोज अंसारी ने विश्व जल दिवस पर विस्तार से चर्चा किये। मौके पर नावाडीह मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो,नावाडीह मुखिया किरण देवी, प्रदिप वर्मा, गायत्री देवी,रिता देवी, संजू देवी,जल सहिया बुल्टि बागती,रुकशाना खातुन,संगीता कुमारी,ललीता कुमारी,अंजली कुमारी, मनिलाल रविदास मौजूद थे।
0 Response to "प्रखण्ड स्तरीय विश्व जल दिवस पर संवाद कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें