
नारी युवा शक्ति क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
रविवार, 5 मार्च 2023
Comment
उधवा : नेहरू युवा केंद्र संगठन, साहिबगंज के बैनर तले राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजीत कुमार घोष के नेतृत्व में राधानगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस / सप्ताह* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहरवा नगरअध्यक्ष श्री श्यामल दास जी, स्थानीय मुखिया पिंकी उरांव जी, स्थानीय सम्मानित शिक्षक बासुदेव मंडल जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस शुभ अवसर पर नारी युवा शक्ति क्लब,राधानगर के सदस्यों के बीच खेल सामग्री एवं जर्सी का वितरण किया गया। नसूरा खातून, सिमरन कुमारी ने नारी सशक्तिकरण पर भाषण दिया। शिक्षक वासुदेव मंडल जी ने महिलाओं से संबंधित कानूनी/ अधिकार जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पति के संपत्ति में बराबरी का अधिकार, ज़ीरो एफआईआर फायर, दहेज प्रथा कानून, यादी के बारे में बतलाया।
नगरअध्यक्ष श्री श्यामल दास जी ने कहा कि देश, समाज को सशक्त और विकास करना है तो महिलाओं को आगे आना होगा और स्वतंत्रता महसूस कराना होगा। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष जूली घोष, सचिव सोनी कुमारी, सुमन कुमारी, नीली कुमारी, खुशी कुमारी, उज्ज्वल घोष, प्रधान मंडल, सूरज, अंकित, राना मंडल सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
0 Response to "नारी युवा शक्ति क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस"
एक टिप्पणी भेजें