
सरिया के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में मौत
शुक्रवार, 17 मार्च 2023
Comment
*गिरिडीह*: गिरिडीह,हजारीबाग व बोकारो जिले के आस पास क्षेत्रो की एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का शिलशिला नहीं थम रहा हैं।मुंबई कमाने गए गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड के अम्बाडीह गांव निवासी स्वर्गीय दवकी सिंह के 40 वंर्षीय पुत्र मनोहर सिंह की मुम्बई के कल्याण स्टेशन के समीप में शुक्रवार सुबह को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।इस हादसे की खबर शुक्रवार सुबह को मुम्बई रेलवे पुलिस के द्वारा मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।इस विपत्ति के घड़ी में परिजनो ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी देवी,पुत्र अतुल कुमार सिंह(19),पुत्री सुहानी कुमारी(16) व कुमकुम कुमारी(14) को छोड़ गया। वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है मुंबई से पैतृक गांव शव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।
0 Response to "सरिया के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में मौत"
एक टिप्पणी भेजें