-->
बिरसा मुंडा स्टेडियम धनबाद में फुटबाल रेफरीयो का कूपर फिटनेस टेस्ट संपन्न

बिरसा मुंडा स्टेडियम धनबाद में फुटबाल रेफरीयो का कूपर फिटनेस टेस्ट संपन्न

​धनबाद:झारखंड फुटबॉल संघ के रेफरी समिति द्वारा धनबाद जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में आज बिरसा मुंडा स्टेडियम धनबाद में जिला स्तरीय रेफरीयो का कूपर फिटनेस टेस्ट संपन्न हुआ। जिले के 65 लड़के और 15 लड़कियों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी मो सलाउद्दीन, मृदुल बोस, शुभंकर सरकार ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर इसकी शुभारंभ किए। मौके पर झारखंड रेफरी बोर्ड के सदस्य उदय मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। रेफरी समिति के ऑफिशियल सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, जसविंदर सिंह, बजरंग चौहान, अभिजीत पात्रा, दिनेश सोरेन  प्रकाश महतो की देखरेख में कूपर फिटनेस टेस्ट संपन्न हुआ। इसमें पास किए हुए प्रतिभागी 12 मार्च को जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फिजिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा में भाग लेने जाएंगे।

0 Response to "बिरसा मुंडा स्टेडियम धनबाद में फुटबाल रेफरीयो का कूपर फिटनेस टेस्ट संपन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4