
संथाल समाज ने बहा पर्व (सरहुल )बड़े धूम धाम से मनाया
सोमवार, 6 मार्च 2023
Comment
विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत अंतर्गत डुमरिया टांड में,गांव के युवा संथाल समिति के नेतृत्व में बाहा पर्व मनाया गया। जिसका संचालन प.स.स.बहराम हांसदा ने किया ,गांव के नायके(पहान) -----के द्वारा जाहेर थान में मरांग बुरू और जाहेर आयो को सखुआ और महुआ का फूल चढ़ाया गया
बाहा पर्व के शुभ अवसर पर उपस्थित आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फागुन मास यानी नया साल के आते ही आदिवासी बड़े धूमधाम से बाहा पर्व मनाते हैं।पेड़ पौधों में पुराने पत्ते झाड़ कर नाये पत्ते व फूल उग आते हैं।उसी को अपने ईष्ट देवता मरांग बुरू और जाहेर आयो को चढ़ाया जाता है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद ही नाये फल फूल का ग्रहण करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में लगभग पन्द्रह करोड़ आदिवासी हैं जो ज्यादातर आदिवासी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आदि नहीं है प्रकृति पूजक हैं,उनको अभी तक अपना स्वतंत्र धार्मिक मान्यता नहीं मिला है। इसलिए आदिवासी सेंगेल अभियान और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में वर्ष 2023 में सरना धर्म कोड लेने और गिरीडीह जिले में स्थित मरांग बुरू जो झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने 5 जनवरी 2023 को जैनों को बेचा है उसको बचाने के लिए के लिए लगातार आन्दोलन रेल रोड चक्का जाम आदि जारी है। आदिवासी सेंगेल अभियान सभी आदिवासी धार्मिक समाजिक संगठनों से आग्रह करती है कि यदि आदिवासी समाज को बचाना है तो आदिवासियों के हास- भाषा जाति धर्म इज्जत आबादी रोजगार आदि को बचाना जरूरी है।
आदिवासी सेंगेल अभियान संघर्षरत हैं यदि आदिवासी समाज को बचाना है तो दिशोम गोमके सालखन मुर्मू को साथ देना होगा। कार्यक्रम में सेंगेल सरना धर्म मंडवा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन हजारीबाग जिला अध्यक्ष बाहाराम हांसदा सेंगेल सरना धर्म मंडवा हजारीबाग जिला अध्यक्ष बाहाराम मार्डी मुखिया कुन्ती कुमारी उप मुखिया पूनम कुमारी कोडरमा सांसद प्रखंड प्रतिनिधि सुखदेव महतो डीलर खेम नारायण महतो उमेश मिर्धा कैलाश महतो टहल महतो मांझी हडम श्यामलाल हेमब्रोम दसरथ हेमब्रोम सोमार हेंब्रोम के रामजीत बेसरा दिलिप किस्कू आदि लोग उपस्थित थे।
0 Response to "संथाल समाज ने बहा पर्व (सरहुल )बड़े धूम धाम से मनाया"
एक टिप्पणी भेजें