-->
ग्रामीणों की समस्याओं के लिए केबी सहाय जनकल्याण है हमेशा तैयार

ग्रामीणों की समस्याओं के लिए केबी सहाय जनकल्याण है हमेशा तैयार


भानुमित्र संवाददाता हज़ारीबाग

हज़ारीबाग जिले भर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के लिए। केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय जी के निर्देशा नुसार खपरियावां पंचायत ग्राम बकसपुरा में महिला एवं पुरूष ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत हुआ। हजारीबाग के हर गांव हर शहर में ऐसी प्रस्तुति है। कि ठीक से एक वक्त का भोजन नहीं मिल पाता शिक्षा और स्वास्थ्य से इतना वंचित है। की लोग ठीक से अपनी इलाज भी नहीं करा सकते और भुखमरी के कगार पर है। आए दिन अनेकों तरह की बीमारी से लोग ग्रसित है। अनेकों समस्याओं का सामना करते हुए। लोग जैसे तैसे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में आशीष सहाय जी हजारीबाग के जरूरतमंदों को मदद कर रहे हैं। चाहे आर्थिक रूप से सहयोग, हो कपड़ा, कच्चा अनाज, शुगर मशीन, स्कूली बच्चों को बैग बोतल, बुजुर्गों को कंबल, पानी के अभाव में जी रहे ग्रामीणों को चप्पल की व्यवस्था, महिलाओं एवं युवतियों के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र सिलाई सेंटर की और डायरेक्ट रोजगार की व्यवस्था, हो हर संभव श्री आशीष सहाय जी लोगों को मदद कर रहे हैं ।आपको बता दूं कि केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन लगातार तीन वर्षों से हजारीबाग के प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर श्री आशीष सहाय जी के द्वारा सहायता का कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आज दिनांक 14 फरवरी 2023 को खपरियावाँ पंचायत के ग्राम बकसपुरा में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। इस बैठक में आशीष सहाय जी को आवेदन के साथ बकासपुरा ग्राम में सहायता का कार्य करने का मांग किया है। ग्रामीणों का मांग है। कि हमारे पंचायत में बिजली पानी कपड़ा स्वास्थ्य संबंधी एवं सिलाई सेंटर की व्यवस्था की जाए। ताकि यहां के लोग इन सुविधाओं से वंचित ना रहे। इसी बीच ग्रामीणों को श्री आशीष सहाय जी के साथ साथ उनके दादा स्वर्गीय श्री केबी सहाय जी का जो योगदान है। इस देश में उनका इसकी जानकारी दी गई जैसे एक ऐसा शख्स झारखंड के इस धरती पर केंद्र के बड़े से बड़े नेता जब भी आते हैं। तो देश के महान स्वतंत्रता सेनानी श्री कृष्ण बल्लभ सहाय केबी सहाय जी का नाम एक ना एक बार जरूर लेते हैं। धरतीपुत्र कहे जाने वाले केबी सहाय जी झारखंड की अस्तित्व एवं आत्मा है। क्योंकि इन्हीं के वजह से रामगढ़ महाधिवेशन सफल रहा बिहार में रिफाइनरी बरौनी, हटिया एचईसी, बोकारो स्टील सिटी प्लांट, गिरिडीह जिला इन्हीं के वजह से पतरातू ग्लास फैक्ट्री, केवी विमेंस कॉलेज, हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय, तिलैया सैनिक स्कूल, मेरु में बीएसएफ कैंप, छड़वा डैम, गिरिडीह कॉलेज, इन्हीं की वजह से संयुक्त विहार में शिक्षा का स्तर बढ़ा चाहे उद्योगी क्षेत्र हो शिक्षा का क्षेत्र हो रोजगार का क्षेत्र हो या जमीदारी प्रथा उन्मूलन हो भूमिहीनों किसानों मजदूरों जमीनी अधिकार दिलाने का कार्य हो या बंधुआ मजदूरी से छुटकारा दिलाने का कार्य हो पिछड़ा हो या दलित वंचित हो सभी वर्गों को विकास के गति को मजबूती देने का कार्य किए है।

0 Response to "ग्रामीणों की समस्याओं के लिए केबी सहाय जनकल्याण है हमेशा तैयार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4