-->
किसानो को बकरी का वितरण किया गया

किसानो को बकरी का वितरण किया गया


बालेस्वर प्रसाद महतो, नावाडीह संवाददाता 

नावाडीह प्रखण्ड अन्तर्गत पशु चिकित्सालय में मख्यमंत्री पशु धन विकाश योजना के तहत किसानो के बिच 35 बकरी का वितरण किया गया ।
प्रमुख पुनम देवी,उप प्रमुख हरिलाल महतो,बीडीओ संजय सांडिल्य,बीस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा,बीस सूत्री सदस्य इमरान अंसारी ,पशु चिकित्सा प्राधिकारी डॉ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से परसबनी,पलामू तथा बिरनी पंचायत के कर्मसः उर्मिला देवी,मुकेश कुमार ,शुकदेव किस्कू, बालेस्वर हांसदा,अनिल टुड्डू, बैजू मांझी,कजरी देवी को 4 बकरी+1 बकरा प्रत्येक लाभुक को वितरण किया गया।प्रमुख पुनम देवी ने कहा कि झारखण्ड सरकार योजना के माध्यम से किसानो एवम् आम लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने एवम् आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं। इसका परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।वही विस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार राज्य के जनता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाएं चला रही हैं। आप सब इन सभी योजनाओं का लाभ उठाए और आत्म निर्भर बने। मौके पर वेंडर मुख्तार आलम,महताब आलम,अकरम अंसारी,कृषक मित्र मोहन महतो,मणि लाल दास,महताब आलम आदि उपस्थित थे।

0 Response to "किसानो को बकरी का वितरण किया गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4