-->
नरकी आजिविका महिला संकुल संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

नरकी आजिविका महिला संकुल संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया






*विष्णुगढ़*  बंदखारो बाजार टांड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  नरकी की आजीविका महिला संगठन द्वारा मनाया गया। महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस 8 मनाया जाना था होली त्यौहार को देखते हुए आज मनाया गया। मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण महिलाओं के विकास, महिला पुरुषों में समानता, महिलाओ को अधिकार, महिला जागरूकता को लेकर पूर्ण रूप से विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अथिति *विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल* *जोबर पंचायत मुखिया चेतलाल महतो* *मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम महतो*
*पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो* द्वारा शुभारभ किया गया।
 इस मौके पर महिला सशक्तिकरण जोर देते हुए जिप सदस्य सरजू पटेल ने कहा महिला सशक्तिकरण से आज हमारा झारखंड राज के साथ हमारा देश भी प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। महिलाओं को सभी रूपों में बेटी, बहू, पत्नी और मां के रूप में समाज में सम्मान भागीदारी हो। महिलाओं को झांसी की रानी एवं इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं को तर्क देते हुए खुद को कमजोर ना समझने की बात कही एवं नरकी आजीविका संकुल संगठन बहनों को एकता की शुभकामनाएं दिए ।। इस मौके पर महिला संगठन अध्यक्ष रीना देवी, सचिव मनीषा देवी ,कोषाध्यक्ष सावित्री देवी, बी सी गुड़िया कुमारी, बैंक सचिव रीना देवी, रेशमी देवी,crpvp रीना देवी, बिमला देवी, पूनम देवी, भारती कुमारी, उर्मिला कुमारी,नारायण महतो, सुजीत कुमार एवं सैकड़ों की संख्या में संगठन से जुड़े बहनों उपस्थित थे।

0 Response to "नरकी आजिविका महिला संकुल संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4