
नपा ने मानी सफाई कर्मियों की मांगें:
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
Comment
फैजान खान
बालाघाट
सहमति पर हड़ताल खत्म नियमितिकरण के लिए समिति गठित
नगरपालिका द्वारा लगातार नपा श्रमिकों को महिनों तक वेतन नहीं देने से आक्रोशित नपा श्रमिकों ने 26 अप्रैल से भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में काम बंद हड़ताल का बिगुल फूंक दिया था। इसके चलते दो दिनों तक नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई रही। शहर गंदगी से पटा नजर आया।
हड़ताल के 27 अप्रैल को दूसरे दिन नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, सीएमओ श्री राहंगडाले और भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर ने भारतीय मजदूर संघ विभाग संयोजक राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिमेष खरे और हड़ताली श्रमिकों से चर्चा की। इस दौरान नगरपालिका सभापति एवं परिषद के पार्षद उपस्थित थे।
जहां भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि श्रमिकों की मांग को लेकर आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने पहल करते हुए पटाक्षेप की बात कही है, परिषद ने निर्णय लिया है कि श्रमिकों का वेतन 10 तारीख के पहले कर दिया जाएगा। साथ ही अन्य मांगों पर भी गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।
भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष अनिमेष खरे ने कहा कि नगरपालिका प्रबंधन द्वारा 16 सूत्रीय मांगो में 15 स्थानीय और एक नियमितिकरण की मांग के निराकरण करने पर सहमति बनी है। नगरपालिका ने आश्वस्त किया कि नियमितिकरण के लिए समिति गठित की जाएगी। जो एक माह में नियमितिकरण की प्रक्रिया को पूरा करेगी।
जिसमें नपाध्यक्ष, सीएमओ और भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष के अलावा तीन श्रमिक और विभागों के प्रमुख मौजूद रहेंगे।
श्रमिकों की हड़ताल से झुकी नगरपालिका :
26 अप्रैल से समय पर वेतन सहित नियिमतीकरण और अन्य मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर नपा श्रमिक काम बंद हड़ताल पर चले गये थे। जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई थी, शहर में जगह-जगह कचरों का अंबार लगा था।
नपा श्रमिकों की हड़ताल को देखते हुए नगरपालिका ने पहले करते हुए श्रमिक संगठन और श्रमिकों से चर्चा की और मांगों पर सहमति जताते हुए निराकरण का भरोसा दिलाया। जिसके बाद भारतीय मजदूर संघ ने नपा श्रमिकों की हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया।
0 Response to "नपा ने मानी सफाई कर्मियों की मांगें:"
एक टिप्पणी भेजें