
एक नारी ही दूसरे नारी की समस्या समझ सकती हैं- विधायक पुष्पा देवी
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023
Comment
छत्तरपुर: छत्तरपुर पाटन विधायक पुष्पा देवी ने आज
अहले सुबह तेजस्वनी परियोजना के महिला इकाई टीम छतरपुर ने अपने आवास पर मुलाकात की।महिला इकाई द्वारा मुख्य बिंदुओं पर विधायक पुष्पा देवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद मनोज कुमार से चर्चा हुई।जिसमे तेजस्वनी परियोजना के तहत चल रहे योजनाओं में 17 जिलों में कुल-1167269 किशोरियों और युवतियों को समाजिक और आर्थिक शसक्तीकरण को ध्यान रखते हुए तेजस्वनी परियोजना एवं इसके अंतर्गत कर्मियों का दीर्घकालीन सेवा अवधी विस्तार करने हेतु माननीय विधायक से निवेदन किया।पत्र में जिक्र किया गया कि जितने भी योजना और जितने भी आंकड़े हैं।उसमें विस्तार कम हुआ हैं। उसके बावजूद हमारी इकाई लागातर अग्रसर हैं। मूलभूत योजनाओं को सड़क पर लाने तक।महोदया से विनतीं हैं, कि जितने भी मूलभूत सुविधा हैं उस पर समस्या का समाधान किया जाय। ताकि क्षेत्र की महिलाएं शसक्त और समृद्ध हो सके। अपनी कार्यशैली के बदौलत आगे आ कर समाज का उथान कर सके। समाज में एक अलग पहचान बना सके। विधायक पुष्पा देवी हमेशा से महिलाओ के प्रति सजग और सहानुभूति रखते हैं और भविष्य में भी ओ महिलाओ के साथ हैं। वही विधायक पुष्पा देवी ने कहा की नारी ने ही दुनिया को सवारी हैं। नारी हैं तो दुनिया सारी हैं। नारी नही तो कुछ नहीं।
0 Response to "एक नारी ही दूसरे नारी की समस्या समझ सकती हैं- विधायक पुष्पा देवी"
एक टिप्पणी भेजें