
रमाबाई बौद्ध विहार मेण्डकी में मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे :गौरव पारधी*
बुधवार, 19 अप्रैल 2023
Comment
आदर्श ठाकरे, ब्यूरो चीफ
Mo.7723084586
*मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे सर्व समाजसेवी गौरव पारधी*
वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेण्डकी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अवसर पर रमाबाई बौद्ध विहार समिति द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि स्वरूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष *श्री गौरव सिंह पारधी जी* शामिल हुए। श्री पारधी ने भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब के चरणों में दीप प्रज्वलित कर सादर नमन किया और सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।
*गौरव सिंह पारधी ने किया विहार को किया गेट समर्पित*
विगत वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नवनिर्मित रमाताई बौद्ध विहार में श्री गौरव पारधी जी द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा भव्य प्रतिमा बुद्ध विहार को समर्पित की गई थी। उसी के साथ लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए श्री पारधी जी द्वारा विहार के लिए गेट भी समर्पित किया गया और हमेशा सहयोग देने की बात कही। इस दौरान समिति द्वारा पारधीजी को कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया जिसका समाधान निकालने के लिए उन्होंने सभी को आश्वस्त किया और सफल आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी।
वारासिवनी विधानसभा के ग्राम मेढकी में राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले एवं डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन रमाबाई बौद्ध विहार में मेढकी में आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव सिंह पारधी जिला उपाध्यक्ष भाजपा बालाघाट उपस्थित हुए साथ ही रमाबाई बौद्ध विहार समिति से अध्यक्ष हस्थरेखा ज्ञानचंद चौरे, उपाध्यक्ष तिरजा अरुण मेश्राम, सुकेशनी आशीष डोंगरे ,कोषाध्यक्ष हेमलता सुकचद मेश्राम, सुखलाल ऐसने, लक्ष्मीनारायण कुंजाम, सुकलाल मोहारे, गंभीर सुलाके, यशवंत चौधरी ,अश्विनी बिसेन, खिलेंद्र रंहागडाले, चुन्नीलाल नगपुरे, डॉ योगेश बिसेन, कोमल प्रसाद खांडे, दयालाल सिंह उईके, बलीराम सरोते अनूप विश्वकर्मा, हरीश मेश्राम, नरेंद्र बिसेन, अरविंद सहारे ,रूपलाल बिसेन, आलोक बिसेन, रामनाथ पालेवार, गुन्चीलाल सहारे ,दुलीचंद सहारे, पुष्पराज चित्रीव, छत्तरलाल रंहागडाले, विनोद तुरकर ,शंकर बाकट रूपेश चित्रीव एवं समस्त रमाबाई बुद्ध महिला समिति के समस्त सदस्य एवं कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रमाबाई बौद्ध महिला समिति के द्वारा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कवि नश्तर इलाहाबादी प्रयागराज, मुनेश मनमौजी सिवनी, माधुरी किरण सिवनी, साजिद खैरो मेहंदीवाडा, विनोद विद्रोही सिवनी ,लक्ष्मीचंद डोरिया सिवनी के द्वारा अपनी कविताओं को मंच के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाया।
पारधी जी ने अपने उद्बोधन में कहा बाबा साहब द्वारा कहा गया कि शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो जिसके साथ साथ हमें मूल विषय पर भी जाना चाहिए जब बाबा साहब अंबेडकर जी ने अक्टूबर 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया तब उन्होंने सारे धर्म का अध्ययन किया तत्पश्चात बौद्ध धर्म अपनाने का मूल कारण इस धर्म में महिलाओं का मान सम्मान एक बड़ा कारण बना बौद्ध धर्म में सबसे पहले जो महिला भंते बनी उनका नाम मां प्रजापति गौतमी देवी था साथ ही कहा कि हमारा भगवान गौतम बुद्ध का उपासक होना तभी सार्थक होगा जब हमारे अंदर राष्ट्र समाज के प्रति त्याग सेवा व प्रेम के भाव होंगे भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी के द्वारा लिखे गए संविधान का अध्ययन करना पड़ेगा और मैं चाहूंगा कि हमारे युवा बाबा साहब के संविधान का अध्ययन करें और आप लोगों से चाहूंगा कि पंचशील को अपने जीवन में अपनाएं।
0 Response to "रमाबाई बौद्ध विहार मेण्डकी में मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे :गौरव पारधी*"
एक टिप्पणी भेजें