
जिला पंचायत सदस्य सुश्री गीता ज्ञान सिंह हनवत ने क्षेत्र की पंचायतों का किया निरीक्षण:
रविवार, 2 अप्रैल 2023
Comment
आदर्श ठाकरे, ब्यूरो चीफ
Mo.7723084586
वारासिवनी विधानसभा के क्षेत्र क्रमांक 12 के जिला पंचायत सदस्य सुश्री गीता ज्ञान सिंह हनवत जी लगातार अपने क्षेत्र की जनता के बीच उनकी समस्या में उपस्थित हो रहे है l
चर्चा में सुश्री गीता ज्ञान सिंह हनवत ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम लाडली बहना योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया हैं।
मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही लाड़ली बहन योजना का संचालन किया गया है। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
सुश्री गीता ज्ञान सिंह हनवत ने बताया कि
25 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना 2023 को मध्य प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया हैं। जिसके तहत राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय माता बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस योजना के माध्यम से माध्यम वर्गीय महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह गरीब बहनों को प्रदान की जाएगी।
यानी 1 वर्ष में इस तरह एमपी लाड़ली बहन योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में पहुचायी जाएगी।
सरकार के बजट को बताया सराहनीय: सुश्री गीता ज्ञान सिंह हनवत
जिला पंचायत सदस्य सुश्री गीता हनवत जी ने जनता के हित में सरकार के इस बजट को सराहनीय बताया एवम कहा कि सरकार की इस योजना से गरीब, मध्यमवर्गीय महिलाओं को लाभ मिलना अति आवश्यक है और हम पूरी कोशिश करेंगे की जो इस योजना के पात्र है उन्हे हर संभवत लाभ दिलाने प्रयास करेंगे l
जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि राज्य की लगभग 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए अगले 5 साल में ₹60000 करोड़ रुपए तक खर्च करने का ऐलान किया है।
लाड़ली बहन योजना का उद्देश्य: गीता हनवत
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के वो लोग जो निम्न वर्ग और गरीब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, उन्हे इस योजना के तहत सहायता राशि दी जाएगी।
जिसके तहत राज्य की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी जो कि वार्षिक 12000 रूपए होगी। यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में पहुचायी जाएगी। राज्य सरकार का लक्ष्य लाड़ली बहन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके।
ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार प्राप्त हो। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को भी राज्य में एमपी लाडली लक्ष्मी योजना की तरह संचालित किया जाएगा।
0 Response to "जिला पंचायत सदस्य सुश्री गीता ज्ञान सिंह हनवत ने क्षेत्र की पंचायतों का किया निरीक्षण:"
एक टिप्पणी भेजें