-->
राधा किशोरी ने पहला कदम के दिव्यांग बच्चों को  दिया आशीर्वाद,,,सर्वश्रेष्ठ सेवा नर सेवा यह सेवा ही नारायण सेवा: राधा किशोरी

राधा किशोरी ने पहला कदम के दिव्यांग बच्चों को दिया आशीर्वाद,,,सर्वश्रेष्ठ सेवा नर सेवा यह सेवा ही नारायण सेवा: राधा किशोरी

  संजय चौरसिया✍️
धनबाद: बुधवार को  नारायणी चेरिटेबल ट्र्स्ट  द्वारा संचालित  विशेष बच्चो की  स्कूल पहला कदम के प्राँगण में वृंदावन से  भागवत कथा वाचक राधा स्वरूप राधा  किशोरी पहुंची।राधा किशोरी ने सभी दिव्यांग बच्चों से आत्मीयता से मिल प्रसन्नता के साथ सभी को शीघ्र स्वस्थ होने का शुभ आशीर्वाद  दिया।कथा वाचिका राधा किशोरी ने कहा कि हर बच्चों में नारायण का वास है और इन बच्चों की सेवा नारायण की सेवा है। सर्वश्रेष्ठ सेवा नर सेवा जो कि नारायण सेवा है। अनीता अग्रवाल ने कहा राधा किशोरी  के मुख से अमृत वर्षा स्वरूप वाणी का श्रवण कर तथा शुभागमन से पहला कदम की भूमि पावन हो गई और सभी उनके द्वारा किये गए भजन का लाभ ले धन्य हो गए।सचिव अनिता अग्रवाल,महेश संघई, संतोष संघई तथा मयंक संघई  ने राधा किशोरी को तुलसी पौधा और शॉल ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। नेत्रहीन छात्र द्वारा स्वागत गीत और मुकबधिर बच्चों द्वारा  झारखंड की  संस्कृति की दर्शनीय प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात  सभी बच्चों और पहला कदम परिवार ने प्रसाद ग्रहण  किया।

0 Response to "राधा किशोरी ने पहला कदम के दिव्यांग बच्चों को दिया आशीर्वाद,,,सर्वश्रेष्ठ सेवा नर सेवा यह सेवा ही नारायण सेवा: राधा किशोरी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4